Anushka Sharma on Virat Kohli Wicket IPL 2026: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। अनुष्का शर्मा की पर्सनल लाइफ से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में अनुष्का शर्मा पति विराट कोहली (Virat Kohli) का मैच देखने पहुंची थी। इस मैच से अनुष्का शर्मा के कई वीडियो और फोटोज सामने आए, जो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहे हैं। लेकिन एक वीडियो ऐसा था, जिसने सोशल मीडिया पर आते ही हलचल मचा दी। तो चलिए जानते अनुष्का शर्मा की वीडियो में क्या खास था, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है। (ये भी पढ़ें: Fact Check: अनुष्का शर्मा ने नहीं साइन की अल्लू अर्जुन की 500 करोड़ी मूवी)
वायरल हुआ अनुष्का शर्मा का वीडियो
एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। इसकी वजह अभी हाल ही में IPL 2026 से वायरल हुई अनुष्का शर्मा की वीडियो और फोटोज है। IPL 2026 में पति विराट कोहली (Virat Kohli) के विकेट पर अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) का रिएक्शन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के खिलाफ मैच में जब विराट आउट हुए, तो स्टैंड्स में बैठी अनुष्का का चेहरा देखकर हर कोई इमोशनल हो गया। अनुष्का शर्मा की वीडियो और फोटोज आते ही सोशल मीडिया पर छा गईं। इन तस्वीरों और वीडियो को फैंस सोशल मीडिया पर खूब शेयर कर रहे हैं। तो चलिए देखते हैं ये वीडियो और फोटोज। (ये भी पढ़ें: पति-बच्चों को लंदन में छोड़ अचानक मुंबई वापस लौटीं अनुष्का शर्मा, तस्वीरें देख लोग बोले- 'आई ना घर की याद')
RCB ने जीता मैच
IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) की टीम इस सीजन अच्छा प्रदर्शन कर रही है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु एक के बाद एक मैच जीत रही है। गुजरात टाइटंस के साथ हुए क्वालिफायर-1 को भी आरसीबी ने जीत लिया है। आरसीबी ने ये मैच 92 रनों से जीता। अनुष्का शर्मा के वीडियो और फोटोज को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
