बॉलीवुड

Govinda-Sunita Ahuja Divorce: गोविंदा के खिलाफ बयानबाजी कर सुनीता आहूजा ने खुद लगाई घर में आग, एक्टर के मैनेजर का दावा

Sunita Ahuja wants Divorce from Govinda: सुनीता आहूजा पिछले कई सालों से अपने पति गोविंदा से अलग रह रही थी। अब यह खबर सामने आ रही है कि वह तलाक लेना चाहती है। सुनीता 37 साल की शादी को खत्म करना चाहती है। आइए बताते हैं लेटेस्ट जानकारी में क्या पता चल है।

Image

Sunita Ahuja wants Divorce from Govinda

Sunita Ahuja wants Divorce from Govinda: गोविंदा ( Govinda) और सुनीता आहूजा ( Sunita Ahuja) के तलाक की खबरों पर अब नई अपडेट सामने आई है। आज सुबह-सुबह से ये खबर हर जगह चर्चा में है कि गोविंदा-सुनीता तलाक ले रहे हैं। हालांकि अभी तक इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन बता दें कि सुनीता आहूजा यह तलाक लेना चाहती है। सूत्रों के हवाले से खबर सामने आई है कि इनके रिश्ते में कुछ ठीक नहीं चल रहा। गोविंदा के मैनेजर ने भी इस खबर पर बयान दिया है। आइए बताते हैं उन्होंने क्या कहा

हाल ही में आई जानकारी के अनुसार गोविंदा ( Govinda) और सुनीता ( Sunita Ahuja) के रिश्ते में कुछ ठीक नहीं चल रहा है। सुनीता जो बहुत समय से ही गोविंदा से अलग रह रही थीं, ने कथित तौर पर इस रिश्ते को खत्म करने का फैसला किया है। मिली जानकारी के अनुसार, लगभग चार दशकों तक एक साथ रहने के बाद अब कपल अलग होने जा रहे हैं। उनके रिश्ते में मनमुटाव आ गए हैं और कुछ रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि उनके रिश्ते में कोई तीसरा इंसान भी जुड़ा हुआ है। अब, जूम को लेटेस्ट खबर में पता चला है कि यह सुनीता ही हैं जो तलाक चाहती हैं। पत्रकार विक्की लालवानी की एक रिपोर्ट के अनुसार गोविंदा अपनी शादी को दूसरा मौका देना चाहते हैं और देखना चाहते हैं कि क्या उनके मुद्दे सुलझ सकते हैं। हालांकि, उनकी पत्नी इस रिश्ते को खत्म करना चाहती है।

गोविंदा के मैनेजर ने क्या कहा

गोविंदा के मैनेजर के हवाले से कहा गया है कि परिवार के कुछ सदस्यों ने ऐसा बयान दिया था जिसके कारण कपल के बीच झड़गा हो गया है इससे ज़्यादा कोई और बात नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि गोविंदा एक फिल्म शुरू करने की तैयारी में हैं जिसके लिए कलाकार हमारे दफ़्तर आ रहे हैं। हम इसे सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article