बॉलीवुड

कमबैक की खबरों के बीच गोविंदा ने शेयर किया नया लुक, लोगों ने कहा- 'हीरो तो आप ही...'

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 20, 2025, 03:15 PM IST

Govinda New Look: बॉलीवुड के 'हीरो नंबर 1' गोविंदा (Govinda) इन दिनों चर्चा में आ गए हैं। गोविंदा ने अभी हाल में अपना नया लुक शेयर किया है। इस लुक में गोविंदा एकदम नए अवतार में नजर आ रहे हैं। गोविंदा के इस लुक को देखने के बाद लोग देखते रह गए।

Image

Govinda New Look

Govinda New Look: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार गोविंदा (Govinda) भले ही फिल्मी दुनिया से दूर हो लेकिन वो काफी चर्चा में बने रहते हैं। गोविंदा की पत्नी अक्सर एक्टर को लेकर इंटरव्यू देती नजर आती है जिसमें वो एक्टर के आगे न बढ़ने के कारणों पर बात करती हैं। इन सब के बीच गोविंदा एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए है। इस बार वजह एक्टर की पत्नी नहीं बल्कि उनका नया लुक है जो सोशल मीडिया पर गदर काट रहा है। गोविंदा का ये लुक सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। तो चलिए जानते हैं गोविंदा के नए लुक में क्या खास है।

नए लुक में नजर आए गोविंदा

एक्टर गोविंदा एक बार फिर सुर्खियों में हैं और इस बार वजह है उनका दमदार नया लुक। हाल ही में गोविंदा की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिसमें वो बिल्कुल फिट और स्टाइलिश नजर आ रहे हैं। इस लुक में गोविंदा हल्की सी मुंछें भी रखे नजर आ रहे हैं। गोविंदा के इस लुक को देखने के बाद लोग देखते ही रह गए। लुक देखने के बाद गोविंदा के फैंस एक्टर बॉलीवुड में धमाकेदार कमबैक की मांग कर रहे हैं। गोविंदा का ये ट्रांसफॉर्मेशन देखकर हर कोई हैरान है। गोविंदा के इस नए लुक की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है।

फैंस कर रहे हैं कमबैक का इंतजार

खबरों की मानें तो गोविंदा भी अपने कमबैक को लेकर उत्साहित हैं। हाल ही में वो कुछ इवेंट्स और टीवी शोज में नजर आए, जिससे उनके फैंस की उम्मीदें और बढ़ गई हैं। हालांकि, अभी तक किसी बड़े प्रोजेक्ट की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन उनका ये नया लुक इस बात का इशारा है कि वो कुछ बड़ा प्लान कर रहे हैं। गोविंदा के नए लुक को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article