Golmaal 5: Ajay Devgn स्टारर में नहीं होगा रोमांटिक एंगल, फ्रेंचाइजी ट्रेडिशन को तोड़ेंगे Rohit Shetty

Ajay Devgn and Rohit Shetty's Golmaal 5: रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ने अपनी कॉमेडी फ्रेंचाइजी 'गोलमाल 5' की शुरुआत कर दी है। रिपोर्ट्स बता रही हैं इस मूवी में कोई रोमांटिक नहीं होने वाला है।

Ajay Devgn and Rohit Shetty's Golmaal 5: मशहूर निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी ने अपने जन्मदिन पर फिल्म 'गोलमाल 5' की बड़ी घोषणा की। 'गोलमाल अगेन' के लगभग 8 सालों के बाद रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) अपनी कॉमेडी फ्रेंचाइजी की 5वीं किस्त की शूटिंग शुरू कर चुके हैं। रोहित शेट्टी ने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर करते हुए 'गोलमाल' फ्रेंचाइजी के 5वें पार्ट की जर्नी के बारे में खुलासा किया। खास बात यह है कि अजय देवगन (Ajay Devgn) स्टारर इस मूवी में अक्षय कुमार की धांसू एंट्री हुई है। मीडिया में जो रिपोर्ट्स वायरल हो रही हैं उसके मुताबिक 'गोलमाल 5' में कोई रोमांटिक एंगल नहीं होने वाला है।

Ajay Devgn and Rohit Shetty's Golmaal 5

रोहित शेट्टी और अजय देवगन की गोलमाल (Pic Credit: Instagram)

'गोलमाल 5' में नहीं होगा रोमांटिक एंगल

वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक 'गोलमाल 5' में बाकी फिल्मों की तरह कोई रोमांटिक एंगल नहीं होगा। इस मूवी में मेकर्स हीरो और हीरोइन के बीच कोई रोमांटिक फिल्माना नहीं चाहते हैं। बीते 4 पार्ट्स के साथ चले आ रहे इस ट्रेडिशन को अब मेकर्स 'गोलमाल 5' में तोड़ने वाले हैं। फैन्स भी इस खबर से थोड़े हैरान हैं। (इसे भी पढ़ें: SCOOP: 'मातृभूमि' के लिए Salman Khan के फैन्स का लंबा हुआ इंतजार, मई नहीं अब इस महीने में देगी दस्तक)

End of Feed