Gadar 2 Box Office Collection Day 6: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) और अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2 (Gadar 2) ने वीकेंड के बाद भी दमदार कमाई जारी रखी है। फिल्म का कलेक्शन 200 करोड़ के पार हो चुका है। फिल्म ने देश के साथ ही विदेशों में भी अच्छी कमाई की है। जबरदस्त ओपनिंग के बाद फिल्म ने रविवार और 15 अगस्त के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ दिए हैं। अब बुधवार को भी फिल्म की कमाई 30 करोड़ के पार चली गई है। सनी देओल और अमीषा पटेल के करियर की सबसे बड़ी हिट गदर 2 बन गई है। इसी के साथ ही अक्षय कुमार की फिल्म OMG 2 को भारी नुकसान होता दिख रहा है, गदर 2 की आंधी में OMG 2 कही दूर उड़ गई है। आइए गदर 2 के छटवें दिन के कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।
सनी देओल की मूवी ने गाड़े झंडे
बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म गदर 2 को फैंस का जबरदस्त प्यार मिल रहा है। 22 साल बाद तारा सिंह के किरदार में सनी पाजी पर फैंस प्यार लुटा रहे हैं। अब फिल्म ने रिलीज के छटवें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ दिए हैं। शुरुआती रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 34 करोड़ के आसापस रहने की उम्मीद है। जिसके साथ ही गदर 2 का कुल कलेक्शन 250 करोड़ के पार जा सकता है।
