बॉलीवुड

सलमान खान-रणबीर कपूर हैं फेवरेट एक्टर, बॉलीवुड में आएंगी फेमिना मिस इंडिया 2023 विजेता

  • Reported by: शिवानी शर्मा
  • Updated Apr 18, 2023, 08:05 PM IST

Femina Miss India 2023 winner nandini gupta bollywood work: नंदिनी गुप्ता ने अपनी जीत के बाद इस जर्नी के अनुभव को शेयर किया कि कैसे छोटे शहर से आने के कारण उनके परिवार का समर्थन था जिसने उन्हें जीत दिलाई। कोटा, मुंबई वह शहर हैं जहां नंदिनी का मिस इंडिया बनने का सफर शुरू हुआ

Image

Femina Miss India 2023

Nandini gupta bollywood work: फेमिना मिस इंडिया 2023 का खिताब नंदिनी गुप्ता ने अपने नाम किया है। राजस्थान के कोटा से बिलॉन्ग करने वालीं नंदिता गुप्ता आगे मिस वर्ल्ड में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। नंदिनी ने अपनी जीत के बाद इस जर्नी के अनुभव को शेयर किया कि कैसे छोटे शहर से आने के कारण उनके परिवार का समर्थन था जिसने उन्हें जीत दिलाई। कोटा, मुंबई वह शहर हैं जहां नंदिनी का मिस इंडिया बनने का सफर शुरू हुआ और मणिपुर जहां उन्हें फेमिना मिस इंडिया 2023 का खिताब मिला, यह सभी जगहें उनके लिए मंदिर जैसी हैं। नंदिनी मौका मिलने पर बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर के साथ काम करना चाहती हैं। उन्हें रणबीर का आकर्षण और व्यक्तित्व काफी पसंद है।

फेमिना मिस इंडिया 2023 में श्रेया पूंजा, फर्स्ट रनर-अप रही हैं। श्रेया दिल्ली से आती हैं और एक ऐसे समाज से बिलॉन्ग करती हैं जो अधिक ग्लैमरस नहीं है। उन्हें रूढ़िवादिता को दूर करने और अपने सपनों को पूरा करने के लिए संघर्ष करना पड़ा है। मिस इंडिया की बजाय वह अपना भविष्य किस क्षेत्र में आगे ले जाना चाहती है यह पूछने पर उनका जवाब था कि वह अर्थशास्त्र में अपनी पढ़ाई को आगे भी जारी रखना चाहेंगी और व्यवसाय जगत में खुद को फिट करना चाहेंगी। इसी तरह उन्होंने मौका मिलने पर बॉलीवुड अभिनेता आदित्य रॉय कपूर के साथ एक सस्पेंस थ्रिलर में काम करने के बारे में अपनी इच्छा जाहिर की।

मणिपुर की रहने वालीं स्ट्रेला लुवांग ने कभी मिस इंडिया का खिताब मिलने का सपना नहीं देखा था। बतौर टीवी एंकर काम करने वालीं स्ट्रेला, फेमिना मिस इंडिया 2023 की सेकंड रनर-अप रही। स्ट्रेला ने बताया, 'लोग शोबज यानी एक्टिंग इंडस्ट्री के लिए अधिक सुलभ नहीं हैं, जबकि उनकी जीत कई प्रतिभाओं को आगे आने के लिए प्रेरित करेगी। बी-टाउन अभिनेता कार्तिक आर्यन के साथ डांस करने का उनका अनुभव फेमिना मिस इंडिया 2023 पेजेंट से उनकी सबसे अच्छी याद के तौर पर दर्ज हैं। तो वही भविष्य में वह सलमान खान के साथ स्क्रीन शेयर करना चाहती हैं।'

शिवानी शर्मा
शिवानी शर्माauthor

19 सालों के पत्रकारिता के अपने अनुभव में मैंने राजनीति, सामाजिक सरोकार और रक्षा से जुड़े पहलुओं पर काम किया है। सीमाओं पर देश के वीरों का शौर्य, आत्मनिर्भर होती भारत की सेनाओं का साहस और रक्षा मंत्रालय की हर हलचल के साथ ही रूस-यूक्रेन युद्ध को नज़दीक से देखा, समझा और रिपोर्ट किया है। विषमताओं को पार कर वास्तविक नियंत्रण रेखा पर 19,300 फीट पर दुनिया के सबसे ऊँचे पास पर पहुँचने वाली पहली पत्रकार होने का गौरव प्राप्त किया। Times Now नवभारत पर रक्षा क्षेत्र से जुड़ी ऐसी महत्वपूर्ण खबरें लाना मेरी कोशिश है जो आपको सिर्फ सच बताएं।

और पढ़ें
End of Article