Vikrant Massey on Personal Life: बॉलीवुड के टैलेंटेड स्टार विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) ने हाल ही में 71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 12th फेल (12th Fail) के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीता। इसके बाद से विक्रांत मैसी काफी चर्चा में बने हुए हैं। इन सब के बीच विक्रांत मैसी ने Times Now को इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान विक्रांत मैसी अपनी पर्सनल लाइफ से लेकर फिल्मों तक को बात करते नजर आए। विक्रांत मैसी ने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में खुलकर बात की और बताया कि वो अपनी वाइफ शीतल ठाकुर (Sheetal Thakur) के लिए छोटे-छोटे काम करते हैं, जो उन्हें जमीन से जोड़े रखते हैं। इसके अलावा भी विक्रांत मैसी ने कई खुलासे किए।
विक्रांत मैसी ने पर्सनल लाइफ को लेकर कही ये बात
एक्टर विक्रांत मैसी एक बार फिर खबरों में आ गए हैं। इसकी वजह विक्रांत मैसी का Times Now को दिया एक इंटरव्यू है। इस इंटरव्यू के दौरान विक्रांत मैसी ने कई ऐसे राज खोले जिसने सबके होश उड़ा दिए। टाइम्स नाउ ग्रुप के एडिटर-इन-चीफ नविका कुमार से एक एक्सक्लूसिव बातचीत में, विक्रांत मैसी ने पार्टियों और सोशल इवेंट्स से दूर रहने के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने अपनी फैमिली को सफलता और असफलता के बीच का मिडिल ग्राउंड बताया, क्योंकि वे उन्हें ग्राउंडेड रखते हैं। उन्होंने आगे कहा, 'नहाकर निकलो और बाथरूम में वाइपर न मारो तो डांट पड़ती है। न मारो तो बुलाकर करवाया जाता है। ये नॉर्मल चीजें हैं। अगर बाहर गए हो और बीवी को याद आता है कि पनीर लेके आना, तो कॉल आता है कि 1 किलो या आधा किलो पनीर लेके आओ। कभी-कभी होता है कि वो मुझे कहेंगी, लेके आओ पनीर। ये मेरे लिए नॉर्मल है।' विक्रांत ने इसके बाद कहा, 'मुझे वहां अपनी बिलॉन्गिंग महसूस होती है। मैं बहुत सोशल इंसान नहीं हूं। मैं घर पर फैमिली के साथ बैठना पसंद करूंगा, वीडियो गेम्स खेलूंगा या पानी पूरी खाने जाऊंगा। ये मुझे ग्राउंडेड रखता है। मुझे वहां सेफ महसूस होता है।'
इस रोल में नजर आए थे विक्रांत मैसी
एक्टर विक्रांत मैसी ने 12th फेल में IPS ऑफिसर मनोज शर्मा (Manoj Sharma) का रोल निभाया, जिसने दर्शकों और क्रिटिक्स को इम्प्रेस किया। फिल्म ने बेस्ट फीचर फिल्म का अवॉर्ड भी जीता और डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा (Vidhu Vinod Chopra) की तारीफ हर जगह हुई। विक्रांत मैसी के बयान को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
