बॉलीवुड

Exclusive: जॉनी लीवर ने बताया हाउसफूल 5 को कॉमेडी का 5 गुना डोज, नाना पाटेकर का किरदार करेगा बहुत इंप्रेस

Exclusive Talk with Johny Lever: अपनी कॉमेडी से सबको लोट-पोट कर देने वाले जॉनी लीवर( Johny Lever) जल्द ही हाउसफूल 5(Housefull 5) में नजर आने वाले हैं। एक्टर ने फिल्म में बाकि स्टार्स के साथ काम करने का अपना अनुभव शेयर किया और बताया कि उनके नेक्स्ट प्रोजेक्ट क्या है।

Image

Exclusive Talk with Johny Lever

Exclusive Talk with Johny Lever: बॉलीवुड के कॉमेडी किंग जॉनी लीवर ( Johny Lever) जल्द ही हाउसफूल 5( Housefull 5) में नजर आने वाले हैं। एक्टर ने हाल ही में अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर जूम से खास बातचीत की। जॉनी ने बताया कि हाउसफूल 5 एक ऐसी फिल्म है जिसे आप 2 से 3 बार जरूर देखेंगे। फिल्म में खूब मेहनत की गई है और एकदम नए कान्सेप्ट के साथ इसे बनाया है। बातों-बातों में जॉनी लीवर ने रोहित शेट्टी की गोलमाल सीरीज का भी राज खोल दिया। आइए बताते हैं उन्होंने फिल्म पर क्या अपडेट दी

उन्होंने खुलकर बताया कि रोहित शेट्टी( Rohit Shetty) की गोलमाल की आने वाली फ्रैंचाइज़ जल्द ही, नवंबर 2025 में शुरू होने वाली है और फैंस अगले साल तक एक और कॉमेडी धमाकेदार फ़िल्म की उम्मीद कर सकते हैं। उन्होंने अपनी अगली फिल्म हाउसफूल 5 के बारे में बात करते हुए बताया कि फिल्म बहुत अच्छी बनी है, एक ही क्रूज पर पूरा शूट हुआ है और दर्शकों को बहुत मजा आने वाला है। कम से कम 2-3 बार देखने वाली पिक्चर बनाई है और सबने बहुत मेहनत की है ताकि फैन्स को खूब हंसा सकें हम।

इसके अलावा, उन्होंने नाना पाटेकर( Nana Patekar) की एक्टिंग की सराहना करते हुए कहा, नाना पाटेकर जो हैं ना एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी हैं। अअपने ऐसा नाना पाटेकर आज तक नहीं दिखा होगा। वो आदमी अकेला ही सबको पागल कर देगा... मैं उन्हें सलाम करता हूं, जो उन्होंने किया है इस किरदार के साथ, ये कोई नहीं कर सकता। जॉनी ने बताया कि फिल्म में कई नए लोग जुड़े हैं हम सबने खूब मस्ती की और सेट पर एकदम खुशनुमा माहौल रहता था

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article