बॉलीवुड

Exclusive: सोनाली बेंद्रे ने नए प्रोजेक्ट पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 'मैं 15 साल की उम्र से...'

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 8, 2025, 08:57 AM IST

Sonali Bendre Zoom Interview: एक्ट्रेस एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे (Sonali Bendre) ने अभी हाल ही में Zoom को दिए इंटरव्यू में अपने करियर और नई शुरुआत को लेकर अपना रिएक्शन दिया है। तो चलिए जानते हैं सोनाली बेंद्रे ने इस दौरान क्या-क्या खुलासे किए हैं, जिसने बॉलीवुड में हलचल मचा दी है।

Image

Image Source: Sonali Bendre Instagram

Sonali Bendre Zoom Interview: बॉलीवुड की जाना-मानी एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे (Sonali Bendre) इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में बनी रहती हैं। कभी सोनाली बेंद्रे का कोई लुक वायरल हो जाता है, तो कभी किसी बयान की वजह से खबरों में आ जाती हैं। इन सब के बीच सोनाली बेंद्रे ने Zoom को इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे ने अपने करियर और पर्सनल लाइफ से जुड़े कई बड़े खुलासे किए। सोनाली बेंद्रे का ये इंटरव्यू आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। तो चलिए जानते हैं सोनाली बेंद्रे ने इस इंटरव्यू के दौरान क्या बोला है।

सोनाली बेंद्रे ने कही ये बात

एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं, इसकी वजह उनका एक इंटरव्यू है जो उन्होंने Zoom को दिया है। इस दौरान पॉडकास्ट शुरू करने की वजह बताते हुए सोनाली ने Zoom से कहा, 'सोशल मीडिया पर इतनी जानकारी है कि सही-गलत पता ही नहीं चलता। कभी-कभी लोग ऐसी चीजें ट्राई करते हैं जो पेट्स को नुकसान पहुंचा सकती हैं। मैं अक्सर अपने वेट को कहती थी कि किसी को लोगों को इनके बारे में बताना चाहिए, तो उन्होंने कहा, ‘आप करो, लोग आपकी बात सुनेंगे।’ बस यहीं से ये आइडिया शुरू हुआ।' सोनाली ने खुलासा किया कि बेटा यूनिवर्सिटी चला गया, तो उन्होंने पॉडकास्ट पर फोकस किया। क्रिएटिव प्रोजेक्ट्स बैलेंस करने पर सोनाली बेंद्रे ने कहा, 'मैं हमेशा वर्किंग गर्ल रही हूं। 15 साल की उम्र में काम शुरू किया, तो बिना काम की जिंदगी पता ही नहीं। बहुत सारी चीजें ट्राई करनी थीं, अब इंतजार नहीं करना। जो पसंद है, उसके लिए टाइम निकाल लेती हूं। टाइम मैनेजमेंट जरूरी है, लेकिन अच्छी टीम सब फर्क डालती है। जैसे बच्चा पालने में गांव लगता है, वैसे कई चीजें संभालने में सपोर्ट सिस्टम चाहिए।' सोनाली बेंद्रे के इस इंटरव्यू को लेकर खूब चर्चा हो रही है।

सोनाली बेंद्रे ने इन फिल्मों में किया काम

सोनाली बेंद्रे 90s की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक हैं। सोनाली बेंद्रे ने 1994 में फिल्म आग (Aag) से डेब्यू किया, फिर सरफरोश (Sarfarosh), कदम (Kadam) जैसी हिट्स मूवीज दी। सोनाली बेंद्रे के इंटरव्यू को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article