EXCLUSIVE: 'अंदर का जाट बाहर आ जाता है' घमंडी के टैग पर Randeep Hooda ने तोड़ी चुप्पी

  • Authored by: अभय
  • Updated May 23, 2026, 08:48 AM IST

Randeep Hooda on Bollywood And Nepotism: रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) ने अभी हाल ही में Zoom को इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान रणदीप हुड्डा कई मुद्दों पर बात करते नजर आए।

Randeep Hooda on Bollywood And Nepotism: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश (Inspector Avinash) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। रणदीप हुड्डा की इस सीरीज को लेकर अब तक कई अपडेट सामने आए हैं। रणदीप हुड्डा की इस सीरीज को काफी पसंद किया जा रहा है। इन सब के बीच रणदीप हुड्डा का एक नया इंटरव्यू सामने आया है, जो उन्होंने Zoom को दिया है। इस दौरान रणदीप हुड्डा अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी बात की है। तो चलिए जानते हैं रणदीप हुड्डा ने इंटरव्यू के दौरान क्या कहा, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है। (ये भी पढे़ें: रणदीप हुड्डा के घर हुआ प्यारी सी बेटी का जन्म, एक्टर ने पोस्ट शेयर कर लिखी दिल की बात)

Randeep Hooda on Bollywood And Nepotism

जाट होन पर रणदीप हुड्डा ने कही ये बात (Image Source: Zoom)

रणदीप हुड्डा ने कही ये बात

एक्टर रणदीप हुड्डा एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह रणदीप हुड्डा का अभी हाल ही में Zoom को दिया एक इंटरव्यू है। रणदीप हुड्डा ने अपनी जिंदगी, संघर्ष, नेपोटिज्म और फिल्म इंडस्ट्री को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि इंसान अगर अपनी जड़ों को भूल जाता है, तो उसे जिंदगी में आगे का रास्ता समझ नहीं आता। रणदीप हुड्डा ने कहा, 'अगर आपको ये नहीं पता कि आप कहां से आए हैं, तो शायद आपको ये भी नहीं पता होगा कि आपको कहां जाना है। छोटे शहरों के माता-पिता को लगता है कि वो इस फील्ड में अपने बच्चों की मदद नहीं कर पाएंगे, क्योंकि उन्हें खुद नहीं पता कि यहां काम कैसे होता है। मुझे खुशी है कि मैं लोगों की सोच बदलने का हिस्सा बना हूं।' उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में टैक्सी चलाने के अपने दिनों को भी याद किया। रणदीप हुड्डा ने कहा, 'जब आप टैक्सी चलाते हो तो लोग भूल जाते हैं कि ड्राइवर भी सब सुन और समझ रहा है। वहां से मैंने इंसानों को ऑब्जर्व करना सीखा।' उन्होंने अपने हरियाणा के बचपन को याद करते हुए कहा कि उस समय वहां का माहौल काफी सख्त था, लेकिन अब चीजें पहले से बेहतर हो रही हैं। (ये भी पढे़ें: Exculsive Jaat: रणदीप हुड्डा को बेहद पसंद आते हैं 'रणतुंगा' जैसे किरदार, बताया सनी देओल-सलमान खान आखिरी सुपरस्टार)

नेपोटिज्म पर दिया रिएक्शन

रणदीप हुड्डा ने नेपोटिज्म पर बात करते हुए ने कहा कि हर स्टार किड असफल नहीं होता, लेकिन कई बार उन्हें असली जिंदगी के अनुभव कम मिलते हैं, जिसका असर उनकी एक्टिंग पर दिखता है। उन्होंने कहा, 'असल फर्क एक्सपोजर से पड़ता है। जिंदगी को जितना करीब से देखोगे, उतना बेहतर कलाकार बनोगे।'

End of Feed