'मुझे स्क्रिप्ट पर हमेशा टाइम लगता है' Munna Bhai 3 में हो रही देरी पर Rajkumar Hirani का रिएक्शन -Exclusive

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 2, 2026, 02:46 PM IST

Rajkumar Hirani on Munna Bhai MBBS 3: राजकुमार हिरानी ने अपनी सबसे दिलचस्प फिल्म आइडिया का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि वो अपनी तीन सुपरहिट फिल्मों के किरदारों को एक साथ लाना चाहते थे।

Rajkumar Hirani on Munna Bhai 3: डायरेक्टर राजकुमार हिरानी (Rajkumar Hirani) इन दिनों सीरीज प्रीतम एंड पेड्रो चर्चा में बने हुए हैं। राजकुमार हिरानी की सीरीज प्रीतम एंड पेड्रो को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। इन सब के बीच राजकुमार हिरानी का नया इंटरव्यू सामने आया है। Zoom को दिए इंटरव्यू में राजकुमार हिरानी ने कई ऐसे खुलासे किए जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। इस इंटरव्यू के दौरान राजकुमार हिरानी अपनी पर्सनल लाइफ के साथ-साथ फिल्मों को लेकर बात करते हुए नजर आए। राजकुमार हिरानी ने अपनी कई अपकमिंग मूवीज को लेकर बड़ा खुलासा किया। तो चलिए जानते हैं कि राजकुमार हिरानी ने इस दौरान क्या बोला।

rajkumar hirani munna bhai 3

इस वजह से फिल्म की रिलीज में हो रही है देरी (Image Source: Chat GPT/ Zoom Youtube)

राजकुमार हिरानी ने 'मुन्ना भाई 3' को लेकर दिया अपडेट

डायरेक्टर राजकुमार हिरानी एक बार फिर से चर्चा में हैं। इसकी वजह राजकुमार हिरानी का अभी हाल ही में Zoom को दिया इंटरव्यू है। राजकुमार हिरानी ने Zoom से बातचीत में बताया कि संजय दत्त और अरशद वारसी की फिल्म अभी शुरुआती दौर में क्यों है। उन्होंने कहा, 'सीक्वल हो या कोई नई फिल्म, मुझे स्क्रिप्ट पर हमेशा समय लगता है। अगर कहानी अच्छी नहीं बनेगी तो सेट पर जाकर काम करने में भी मजा नहीं आएगा। फिल्म हिट हो जाए, वो अलग बात है, लेकिन हमारी कोशिश हमेशा अच्छी फिल्म बनाने की होती है। 'मुन्ना भाई 2' को लोगों ने इतना प्यार दिया है, इसलिए उससे कमजोर फिल्म बिल्कुल नहीं बनाई जा सकती।'

End of Feed