Ishaan Khatter on Censor Board: बॉलीवुड एक्टर ईशान खट्टर, विशाल जेठवा और जाह्नवी कपूर की फिल्म होमबाउंड इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। होमबाउंड को बेस्ट इंटरनेशनल फीचर कैटेगरी के लिए 2026 अकादमी पुरस्कारों में भारत की आधिकारिक एंट्री के तौर पर चुना गया है। वहीं हाल ही में ये फिल्म भारत में रिलीज हुई है। हालांकि रिलीज से पहले मेकर्स को तगड़ा झटका लगा था। बता दें कि सेंसर बोर्ड ने इस मूवी पर कैची चलाई थी, जिससे मेकर्स नाराज हो गए थे। अब एक्टर ईशान खट्टर ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ दी है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...
ईशान खट्टर ने कही ये बात
बॉलीवुड एक्टर ईशा खट्टर ने जूम टीवी से खास बातचीत की है, जिसमें उन्होंने सेंसर बोर्ड के द्वारा लगाए गए कट्स पर अपनी राय दी है। उन्होंने कहा, ' मैं सीधे तौर पर सीबीएफसी से नहीं जुड़ा था, इसलिए गलत जानकारी नहीं देना चाहता। लेकिन एक कलाकार के रूप में, फिल्म में बदलाव करना मुश्किल होता है। आपको लगता है कि आपकी फिल्म का विजन बदल सकता है। सीबीएफसी का अपना तरीका है। सर्टिफिकेशन जरूरी है, और यह दुनिया भर में होता है। मेरा सवाल है कि पैमाना क्या हैं? अलग-अलग फिल्मों को अलग-अलग तरीके से देखा जाता है। दर्शकों को भी लगता है कि कुछ फिल्मों को आसानी से पास कर दिया जाता है, भले ही उनमें आपत्तिजनक चीजें हों। सामाजिक फिल्मों को भी वही पैमाना होना चाहिए जो दूसरी फिल्मों को दिए जाते हैं। हम कलाकार और दर्शक चाहते हैं कि सभी फिल्मों को एक ही नजरिए से देखा जाए। मैं बस इतना कहूंगा कि सेंसर बोर्ड अपना काम कर रहा है। दोनों तरफ से समझ और होनी चाहिए। कलाकार भी अपनी कला को लेकर बहुत सेंसिटिव होते हैं। लेकिन सबको सुना जाना चाहिए।
बॉक्स ऑफिस पर फेल हुई होमबाउंड
ऑस्कर के लिए भारत की ओर से ऑफिशियल एंट्री मारने वाली फिल्म होमबाउंड बॉक्स ऑफिस पर ढेर होती नजर आई। इस मूवी से लोगों को काफी ज्यादा उम्मीद थी पर इसने सबको निराश किया। ईशान खट्टर, विशाल जेठवा और जाह्नवी कपूर ने मूवी में शानदार एक्टिंग की है पर फिर भी लोग उनसे जुड़ नहीं पाए। कुल मिलाकर फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों को ठंडा रिस्पॉन्स मिला है।
