Chitrangada Singh-Nawazuddin Siddiqui Zoom Interview: बॉलीवुड एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh) और एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) इन दिनों अपनी फिल्म रात अकेली है: द बंसल मर्डर्स (
ये भी पढ़ें: 'रात अकेली है: द बंसल मर्डर्स 'का ट्रेलर हुआ रिलीज
‘हाउसफुल 5’ जैसी फिल्में साइन पर हुई थी आलोचना
चित्रांगदा सिंह ने ‘हाउसफुल 5’ जैसी फिल्में साइन करने पर मिल रही आलोचना पर जूम से बात की। उन्होंने कहा, 'अगर आप कुछ अलग करते हैं तो एक क्रिएटिव संतुष्टि मिलती है। हमेशा एक ही तरह के रोल करेंगे तो दर्शक कह सकते हैं कि ये बार-बार यही करती है। लोगों के लिए जज करना आसान है, लेकिन मैं खुद को डिक्टेट नहीं होने देती। अगर मैंने स्पेशल सॉन्ग या आइटम सॉन्ग भी किया तो मुझे उसमें मजा आया। बहुत मजा आया क्योंकि मुझे लगा कि मैं ये नहीं कर सकती। फराह ने कहा कि तुम ये कर सकती हो, मैंने सोचा ये वो नहीं है जिसके लिए मैं जानी जाती हूं। एक एक्टर के तौर पर आपको बस उस किरदार में बदलना होता है और यही आपका काम है। जाहिर है, सही तरह के लोग होने चाहिए। चाहे इंडिपेंडेंट सिनेमा हो या कमर्शियल, सही लोगों के साथ वो सिनेमा दर्शकों को बांधेगा।'
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कही ये बात
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने इंडिपेंडेंट फिल्ममेकर्स को सपोर्ट करने का वादा किया। Zoom से बात करते हुए उन्होंने कहा, 'सिनेमा में वैरायटी होनी चाहिए ताकि दर्शकों को अलग-अलग तरह का सिनेमा देखने और एक्सप्लोर करने का मौका मिले। मैं हमेशा से इसका सपोर्ट करता रहा हूं। क्रिएटिव और आर्टिस्टिक सिनेमा होना चाहिए। हमें हर तरह के सिनेमा को सपोर्ट करना चाहिए।' अपने एक्टिंग प्रोसेस के बारे में नवाजुद्दीन ने बताया, 'मेरे प्रोसेस की बात करें तो मैं हमेशा मुश्किल चीजें करने की कोशिश करता हूं। एक बार जब आप उसे करना शुरू कर देते हैं, तो धीरे-धीरे वो आसान लगने लगती है। अगर आप उस प्रोसेस में बने रहते हैं, तो आप उसे अलग तरीके से करने लगते हैं।'
