Akshay Kumar Start Shoot for The Untold Story Of C Sankaran Nair: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने बीते 2 सालों में कई फ्लॉप दी हैं। इसके बाद भी उनके पास अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की कमी नहीं हैं। कुछ दिनों पहले अक्षय कुमार की 'मिशन रानीगंज: द ग्रेट भारत रेस्क्यू' सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जो रियल लाइफ हीरो 'जसवंत सिंह' की लाइफ पर आधारित थी। इस फिल्म में दिखाया गया था कि कैसे जसवंत सिंह ने कोयले की खदान में फंसे 65 मजदूरों की जान बचाई थी। इस बायोपिक में काम करने के बाद अब अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने नई फिल्म 'द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सी शंकरन नायर' (The Untold Story Of C Sankaran Nair) की शूटिंग मुंबई में शुरू कर दी है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्षय कुमार मुंबई के गोरेगांव में जलियांवाला बाग के एक ग्रैंड सेट पर फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। एक सूत्र ने हमें बताया, 'यह शेड्यूल कम से कम 20 दिनों तक चलेगा।' सूत्र ने खुलासा किया, 'इसके बाद अगला शेड्यूल अलीबाग में है।' कुछ समय पहले अक्षय कुमार को दिल्ली के जामा मस्जिद में भी शूटिंग करते हुए देख गया था, जिसकी पिक्स इंटरनेट पर खूब वायरल हुई थीं।
अक्षय कुमार स्टारर में अनन्या पांडे भी लीड रोल में दिखाई देंगी। फिल्म में अनन्या पांडे एक जूनियर वकील की भूमिका निभाएंगी। इस फिल्म का निर्देशन करण सिंह त्यागी कर रहे हैं। बतौर डायरेक्टर करण सिंह त्यागी की यह पहली फिल्म है। ब्रिटिश काल के दौरान भारत में ब्रिटिश शासन ने शंकरन नायर को वोकल क्रिटिक के लिए 1915 में वायसराय काउंसिल में नियुक्त किया गया था। हालांकि 1919 में जलियांवाला बाग नरसंहार के बाद उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया।
