बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता (Isha Gupta) ने वेब सीरीज आश्रम 3 (Aashram 3) में अपनी शानदार एक्टिंग से दर्शकों से लेकर क्रिटिक्स तक को खूब इंप्रेस किया था। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं वो अक्सर अपनी हॉट फोटोज शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर काफी बिजी है। एक्ट्रेस फिल्म फाइल नंबर 323 (File Number 323) के लीड रोल में नजर आएंगी। इस फिल्म में ईशा के साथ अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) और सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) लीड रोल में है। ये फिल्म फाइनेंसियल स्कैम पर आधारित होगी। फिल्म में ईशा मीरा नाम की लड़की का किरदार निभाएंगी। इस फिल्म का निर्देशन कार्तिक के करेंगे। फिल्म में ईशा ग्लैमरस रोल में नहीं, बल्कि अलग अंदाज में दिखाई देंगी।
ईशा संग नजर आएंगे ये स्टार्स
ईटी ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि फाइल नंबर 323 के प्रोड्यूसर करोल दास ने बताया कि फिल्म पर काम चल रहा है। वो फिल्म के किरदारों के बारे में ज्यादा नहीं बता सकते हैं। फिल्म में अनुराग कश्यप करोड़पति बिजनेसमैन के रोल में दिखाई देंगे। उनका किरदार विजय माल्या से प्रभावित है। फिल्म में यूरोप के कुछ दृश्यों को दिखाया गया है। फिल्म में फाइनेंसियल क्राइम और स्कैम के बारे में दिखाया जाएगा। लंबे समय बाद अनुराग कश्यप किसी फिल्म में एक्टिंग करने वाले हैं। इससे पहले भी निर्माता- निर्देशक अनुराग कश्यप कुछ फिल्मों में नजर आ चुके हैं। हालांकि उनका एक्टिंग करियर कुछ खास नहीं रहा। हम सभी अनुराग कश्यप को बतौर निर्माता जानते हैं।
अनुराग कश्यप के अलावा फिल्म में सुनील शेट्टी भी है। सुनील शेट्टी एक बार फिर हेरा फेरी 3 में नजर आएंगे। वो फिल्म में श्याम के किरदार में दिखाई देंगे। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ईशा के पास इन दिनों प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में हैं।
