बॉलीवुड

Entertainment News: अजय देवगन के बर्थडे पर फैन ने की बदतमीजी, गिगी हदीद को किस करने पर वरुण ने दी सफाई

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 2, 2023, 06:12 PM IST

Entertainment News Of The Day: 02 अप्रैल का दिन सिनेमा जगते के लिए काफी धमाकेदार रहा। एक तरफ जहां सेलेब्स ने नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के ओपनिंग डे पर जमकर मस्ती की। दूसरी तरफ गिगी हदीद को किस करने पर ट्रोल हुए वरुण धवन। आइए दिन भर की बड़ी खबरों के बारे में जानते हैं।

Image

entertainment news (credit pic: social media)

Entertainment News Of The Day: आज का दिन सिनेमाजगत के लिए काफी खास रहा। नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के ओपनिंग गाला के दूसरे दिन भी स्टार्स का लगा जमावड़ा। इस कार्यक्रम में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक के कई स्टार्स शामिल हुए। बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन ने अपना 54वां जन्मदिन मनाया। गिगी हदीद को किस करने पर वरुण धवन ने ट्विटर पर दी सफाई। रणवीर सिंह ने प्रियंका चोपड़ा के साथ जमकर डांस किया। क्योंकि सास भी कभी बहू थी के सुमीत सचदेव ने घटाया 15 किलो वजन। आइए मनोरंजन जगत की बड़ी खबरों के बारे में जानते हैं।

फैन ने जबरदस्ती पकड़ा अजय का हाथ

एक्टर अजय देवगन ने अपने फैंस के साथ बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस दौरान एक फैन ने जबरदस्ती एक्टर का हाथ पकड़ लिया। अजय ने गुस्से से देखा और फिर फैन ने हाथ छोड़ दिया। एक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस वीडियो पर लगातार रिएक्शन दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि फैंस को समझना चाहिए कि उनका प्राइवेट स्पेस है। अजय देवगन आज अपना 54वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं।

दीपिका को छोड़ प्रियंका के साथ डांस करने लगे रणवीर

रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों स्टार्स 'दिल धड़कने दो' पर जमकर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। रणवीर प्रियंका को अपनी परफॉर्मेस के दौरान स्टेज पर खींच कर लाते हैं। दोनों ने जमकर डांस किया। वीडियो पर फैंस लगातार अपना रिएक्शन दे रहे हैं।

वरुण धवन ने ट्विटर पर दी सफाई

एक्टर वरुण धवन और गिगी हदीद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वरुण गिगी को किस करते हुए नजर आ रहे थे। इस वीडियो के वायरल होने के बाद यूजर्स ने वरुण को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया। अब इस मामले पर एक्टर ने रिएक्ट किया है। एक्टर ने ट्वीट कर लिखा, मैं आपको सबको बताना चाहता हूं कि जो भी हुआ था वो पहले से प्लान किया गया था।

सुमीत सचदेव ने घटाया वजन

क्योंकि सास भी कभी बहू थी फेम सुमीत सचदेव ने हाल ही में अपना 15 किलो वजन घटाया है। एक्टर का स्टाइलिश लुक देख फैंस को उनके ट्रांसफॉर्मेशन पर यकीन नहीं हो रहा है। सुमीत सचदेव ने क्योंकि सास भी कभी बहू थी में गौतम का किरदार निभाया था। इन दिनों एक्टर चाशनी शो में नजर आ रहे हैं।

परिणीति और राघव साथ में हुए स्पॉट

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में परिणीति और राघव मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों ने साथ में पैपराजी को कोई पोज नहीं दिया और सीधा चले गए। वीडियो पर यूजर्स लगातार रिएक्ट कर रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि परिणीति और राघव शादी से पहले प्रियंका चोपड़ा से मिलने आए है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article