Entertainment News 9th April: एंटरटेनमेंट जगत के लिए आज का दिन काफी हलचल भरा रहा। सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म किसी का भाई किसी की जान का गाना Yentamma विवादों में है। करण जौहर ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब। काजोल की बेटी न्यासा देवगन (Nyasa Devgn) की लव लाइफ को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakkar) और शोएब ने बच्चे के लिए बनवाया नया घर। आसिम और उमर रियाज हुए एहराम पहनने पर ट्रोल। आइए बिना देर किए आज दिन भर की बड़ी खबरों के बारे में जानते हैं।
सलमान खान को लुंगी उठाकर डांस करते देख भड़के फैंस
सलमान खान अपनी फिल्म किसी का भाई किसी की जान को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म का गाना Yentamma हाल ही में रिलीज हुआ था। लोगों को गाने की कोरियोग्राफी बिल्कुल पसंद नहीं आई। सोशल मीडिया पर साउथ फैंस का कहना है कि सलमान ने गाने में वेष्टि का अपमान किया है। कई यूजर्स ने सलमान के डांस को अश्लील बताया है। इस गाने को लेकर पूर्व क्रिकेटर लक्ष्मण शिवरामाकृष्णन ने भी आपत्ति जताई है।
काजोल की बेटी इस शख्स को कर रही हैं डेट
काजोल की बेटी न्यासा देवगन और ओरहान अवात्रामणि अपने दोस्तों के साथ जैसलमेर के सूर्यगढ में वेकेशन मना रही हैं। न्यासा और ओरहान की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। लोगों को कहना था कि दोनों एक- दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन न्यासा ओरहान को नहीं लंदन बेस्ड बिजनसमेन वेदांत महाजन को डेट कर रही हैं। न्यासा अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ अक्सर चिल करती हैं।
करण जौहर ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब
करण जौहर का पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वो अनुष्का के करियर को खत्म करने की बात कहते हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद यूजर्स ने करण को सोशल मीडिया पर लताड़ लगाई थी। इतना ही नहीं कंगना रनौत और विवेक अग्निहोत्री ने भी करण को लेकर तंज कसा था। अब करण ने ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब देते हुए पोस्ट लिखा था।
दीपिका और शोएब अपने बच्चे के लिए बनवा रहे हैं घर
दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम जल्द माता- पिता बनने वाले हैं। दीपिका और शोएब ने अपने फैंस के साथ नए घर की फोटो शेयर की है। कपल अपने पहले बच्चे को लेकर काफी एक्साइटेड है। दीपिका सोशल मीडिया पर अक्सर शोएब के साथ अपनी फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं।
एहराम पहनने पर एयरपोर्ट पर ट्रोल हुए आसिम और उमर रियाज
आसिम रियाज और उमर रियाज मक्का जा रहे हैं। दोनों भाई हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। आसिम और उमर एयरपोर्ट पर एहराम पहने हुए नजर आए। सोशल मीडिया पर यूजर्स को उमर और आसिम का ये लुक पसंद नहीं आया। यूजर्स दोनों भाइयों को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
