Entertainment News 23 May 2023: मनोरंजन जगत की कई बड़ी खबरें सामने आ रही हैं। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार केदारनाथ पहुंच गए हैं, सोशल मीडिया पर अब अक्षय का ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। फैंस 'खिलाड़ी' को केदारनाथ धाम में देखकर काफी खुश हैं। सोशल मीडिया पर अक्षय कुमरा के ये केदारनाथ यात्रा ट्रेंड कर रही है। वहीं सलमान खान (Salman Khan) को लॉरेन्स बिश्नोई की एक और धमकी मिली है। लॉरेन्स बिश्नोई ने अपनी हिट लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें टॉप पर सलमान खान का नाम शामिल है। गुजरात की एक जेल में बंद लॉरेन्स बिश्नोई पहले भी सलमान को जान से मारने की धमकी दे चुके हैं। आइए अब आज की 5 बड़ी एंटरटेनमेंट की खबरों पर एक नजर डालते हैं।
लॉरेन्स बिश्नोई की हिट लिस्ट में टॉप पर सलमान
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है, लॉरेन्स बिश्नोई की हिट लिस्ट पर सलमान खान टॉप पर हैं। गुजरात की जेल में बंद लॉरेन्स बिश्नोई ने अधिकारियों को अपनी हिट लिस्ट के बारे में सूचित करवाया है। इस लिस्ट में सिद्धू मूसेवाला के मैनेजर का नाम भी शामिल है। लॉरेन्स पहले भी सलमान खान को जान से मारने की धमकी दे चुके हैं।
आदित्या सिंह राजपूत केस में अपडेट
आदित्या सिंह राजपूत केस में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। पुलिस सूत्र ने बताया की राजपूत को कान के ऊपर कटने और सिर पर चोट लगने के दो घाव हुए थे, जो गिरने का की संभावना बताते है । दिल्ली में रहने वाली राजपूत की मां सोमवार को मुंबई के लिए रवाना हो गईं थी। आदित्य का एक रूममेट कुछ दिनों से घर नहीं गया था और दूसरा सुबह काम पर चला जाता था और रात को देर से लौटता था।
परिणीति चोपड़ा ने शेयर की सगाई की तस्वीरें
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने राघव चड्ढा संग सगाई की कुछ नई फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, परिणीति चोपड़ा ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उसमें वह काफी इमोशनल भी नजर आ रही हैं। एक फोटो में राघव उनके आंसू पोंछते भी नजर आ रहे हैं। फैंस दोनों की जोड़ी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
200 करोड़ी बनी द केरला स्टोरी
द केरला स्टोरी' फिल्म ने कमाई के मामले में जबरदस्त प्रदर्शन किया है। अदा शर्मा की फिल्म अब 200 करोड़ बन गई है, फिल्म ने रिलीज के 18 वें दिन भी अच्छी खासी कमाई कर ली है। इसके साथ ही 'द केरला स्टोरी' फिल्म साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी बन गई है।
केदारनाथ पहुंचे अक्षय कुमार
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार अब बाबा केदारनाथ के दर्शक करने के लिए पहुंच गए हैं। सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही हैं, अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर केदारनाथ का एक पोस्ट शेयर किया, जिसके कैप्शन में लिखा 'जय बाबा भोलेनाथ।' बता दें कि अक्षय की आखिरी 5 फिल्में फ्लॉप साबित हुई हैं।
