Entertainment News 18 May 2023: मनोरंजन जगत से आज कई बड़ी खबरे सामने आ रही हैं। सनी देओल (Sunny Deol) और अमीषा पटेल (Ameesha Patel) की मूवी गदर को दोबारा रिलीज किया जाने वाला है। फिल्म गदर 2 को 11 अगस्त 2023 को रिलीज किया जाना है, इससे पहले मेकर्स फिल्म के फर्स्ट पार्ट यानी गदर एक प्रेम कथा को भी दोबारा रिलीज करना चाहते हैं, ताकी दूसरे पार्ट को लेकर फैंस के बीच हाइप बढ़ा सकें। इसके साथ ही कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म सत्यप्रेम की कथा की टीजर जारी हो गया है। फिल्म का रोमांटिक टीजर फैंस को काफी पसंद आ रहा है। आइए आज की 5 बड़ी एंटरटेनमेंट की खबरों पर एक नजर डालते हैं।
सत्यप्रेम की कथा का टीजर हुआ रिलीज
कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी स्टारर सत्यप्रेम की कथा का टीजर सोशल मीडिया पर आउट हो गया है। फिल्म का आधिकारिक टीजर फैंस को काफी पसंद आ रहा है। कियारा और कार्तिक की जोड़ी भूल भुलैया 2 के बाद एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली है। फिल्म को 29 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज किया जाए।
दोबारा रिलीज होगी गदर-एक प्रेम कथा
सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2 कुछ महीनों बाद 11 अगस्त 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। इससे पहले अब खबर सामने आ रही है कि मेकर्स गदर का फर्स्ट पार्ट भी सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज करवाने की प्लानिंग कर रहे हैं। फिल्म को 9 जून को 4k में रिलीज किया जा सकता है।
रश्मिका मंदाना पर भड़के यूजर्स
मशहूर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसको लेकर उन्हें काफी ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा रहा है। दरअसल एक फैन एक्ट्रेस के साथ सेल्फी देने की कोशिश कर रहा होता है, तब ही उनकी बॉडीगार्ड फैन को धक्का मार देता है। जिसके बाद अब सोशल मीडिया यूजर्स रश्मिका मंदाना को ट्रोल कर रहे हैं।
वॉर 2 में नेगिटिव रोल में नजर आएंगे जूनियर एनटीआर
ऋतिक रोशल और टाइगर श्रॉफ की फिल्म वॉर को दर्शकों का काफी प्यार मिला था, जिसके बाद अब फिल्म के सीक्वल पर भी काम शुरू हो गया है। वॉर 2 में ऋतिक रोशन के साथ जूनियर एनटीआर नजर आने वाले हैं। अब खबर सामने आ रही है कि JR NTR फिल्म में नेटेगिव रोल निभाने वाले हैं।
द केरला स्टोरी पर बोलीं अदा शर्मा
द केरला स्टोरी’ फिल्म बीते काफी समय से सुर्खियों में बनी हुई है। रिलीज से पहले ही फिल्म के ट्रेलर के साथ ही मूवी को लेकर बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी खड़ी हो गई थी। अब एक्ट्रेस अदा शर्मा ने फिल्म को लेकर कई बड़े बयान दिए हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि रियल लाइफ में जो पीड़िता हैं उनकी मां रोते हुए उनके पास आती हैं और धन्यवाद करती हैं।
