बॉलीवुड

Entertainment News 16 May 2023: कैटरीना को तलाक देंगे विक्की? KKR 13 में नजर आएंगे अब्दू रोजिक

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated May 16, 2023, 03:20 PM IST

Entertainment News 16 May 2023: मनोरंजन जगत की आज कई बड़ी खबरें नजर आ रही हैं, अनुष्का शर्मा और अमितभ बच्चन के खिलाफ मुंबई पुलिस कार्यवाही करने वाली है। इसके साथ ही रणबीर कपूर ने अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर के रिलेशनशिप पर खुलासा किया है। ये रहीं आज की टॉप 5 खबरें।

Image

Entertainment News of 16 May 2023

KEY HIGHLIGHTS
  • एंटरटेनमेंट जगत की कई बड़ी खबरें सामने आई हैं।
  • रणबीर कपूर ने आदित्य रॉय कपूर के रिलेशनशिप पर कमेंट किया है।
  • अनुष्का और अमिताभ बच्चन के खिलाफ मुंबई पुलिस एक्शन लेने वाली है।

Entertainment News 16 May 2023: मनोरंजन जगत की आज कई बड़ी खबरें नजर आ रही हैं। अनुष्का शर्मा और अमितभ बच्चन के खिलाफ मुंबई पुलिस कार्यवाही करने वाली है। हाल ही में अनुष्का शर्मा और अमिताभ बच्चन की सोशल मीडिय पर बाइक की सवारी करते हुए फोटो वायरल हो रही हैं। हालांकि दोनों ही सेलेब्स इन तस्वीरों में हेलमेट पहने नजर नहीं आ रहे हैं, जिसके बाद अब मुंबई पुलिस ने रिएक्ट किया है। इसके साथ ही रणबीर कपूर ने अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर के रिलेशनशिप पर खुलासा किया है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में रणबीर कपूर ने आदित्य-अनन्या के रिलेशनशिप को लेकर बड़ी हिंट दी है। इसके साथ ही आज की 5 बड़ी एंटरटेनमेंट की खबरों पर एक नजर डालते हैं।

रणबीर कपूर ने खोली आदित्य-अनन्या के रिलेशन की पोल

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे के रिलेशनशिप को लेकर बड़ा इशारा किया है। बातों ही बातों में रणबीर ने दोनों के रिलेशनशिप को कन्फर्म कर दिया है। रणबीर ने खुलासा किया कि आदित्य रॉय कपूर को 'A' से शुरु होने वाले नाम की लड़कियां पसंद हैं।

क्या कैटरीना को तलाक देंगे विक्की कौशल?

बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल की फिल्म जरा हटके जरा बचके का ट्रेलर बीते दिन रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर लॉन्च में विक्की कौशल से सवाल पूछा गया कि क्या वह कैटरीना कैफ को तलाक देंगे। जिस पर विक्की का रिएक्शन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक्टर ने जवाब दिया कि उनका और कैटरीना का साथ जनमों जनमों तक का है।

रिलीज हुआ आदिपुरुष का नया पोस्टर

प्रभास और कृति सेनन स्टारर आदिपुरुष का नया पोस्टर आज रिलीज कर दिया गया है, इस पोस्टर में प्रभास भगवान राम के किरदार में हनुमान जी की पीठ पर खड़े होकर तीर चलाते हुए दिख रहे हैं। फिल्म के पोस्टर में दिखाया जा रहा है सीन ट्रेलर में भी नजर आ चुका है। फैंस को आदिपुरुष का ये नया पोस्टर काफी पसंद आ रहा है।

मन्नत को बनाने के नहीं थे शाहरुख खान पर पैसे

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान हाल ही में अपनी पत्नी गौरी खान संग उनकी बुक के लॉन्च इवेंट में नजर आए हैं, जहां उन्होंने अपने परिवार और घर को लेकर कई खुलासे किए हैं। एक्टर ने बताया कि पैसों की तंगी के कारण गौरी खान ने मन्नत को डिजाइन किया था। उस समय वह इंटीरियर डिजानर को अवॉर्ड नहीं कर सकते थे।

अनुष्का और अमिताभ के खिलाफ एक्शन लेगी मुंबई पुलिस

बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा हाल ही में ट्रैफिक से बचने के लिए बाइक की सवारी करते नजर आए हैं। हालांकि दोनों ने ही हेलमेट नहीं पहना हुआ था, जिसके बाद अब मुंबई पुलिस दोनों सेलेब्स के खिलाफ एक्शन ले सकती है।

खतरों के खिलाड़ी 13 में नजर आएंगे अब्दु रोजिक

बिग बॉस फेम अब्दु रोजिक को अब रोहित शेट्टी के रिएलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 13 के लिए अप्रोच किया गया है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि छोटे भाईजान के नाम से मशहूर अब्दु अब शिव ठाकरे के साथ KKR 13 में नजर आ सकते हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article