Entertainment News 11th May 2023: मनोरंजन जगत के लिए आज का दिन काफी हलचल भरा रहा। दीपिका पादुकोण ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि रणवीर सिंह संग उनका रिश्ता कैसा है। लंबे समय बाद उर्वशी रौतेला के हाथ लगा धर्मा प्रोडक्शन का प्रोजेक्ट। दिशा पाटनी ने लिप सर्जरी करवाई। तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर लगा यौन शोषण का गंभीर आरोप। आइए बिना देर किए आज दिन भर की बड़ी खबरों के बारे में जानते हैं।
entertainment news (credit pic: instagram)
उर्वशी रौतेला ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए बताया है कि उन्हें धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म मिल गई है। ये उनके करियर की नई शुरुआत। हालांकि इस पोस्ट पर धर्मा प्रोडक्शन की तरफ से कोई पुष्टि नहीं आई है। एक्ट्रेस इससे पहले भी झूठे दांवे कर चुकी हैं। एक्ट्रेस अच्छी तरह से जानती है कि सुर्खियों में कैसे बने रहना है। एक्ट्रेस इन दिनों साउथ की फिल्मों में काम कर रही हैं।
दिशा पाटनी ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। एक्ट्रेस की फोटो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गई है। लोगों का ध्यान एक्ट्रेस के होंठों पर अटक गया है। एक्ट्रेस की फोटो देखने के बाद लोगों का कहना है कि उन्होंने लिप सर्जरी करवाई है। फोटो में दिशा के होंठ मोटे लग रहे हैं। इससे पहले भी लोग दिशा की लिप सर्जरी का दांवा कर चुके हैं।
पिछले कुछ दिनों से रणवीर और दीपिका के बीच अनबन की खबरें आ रही थीं। एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि उनका रणवीर संग कैसा रिश्ता है। अपने रिश्ते को लेकर एक्ट्रेस ने कहा कि वो मेरे लिए सब कुछ है। मुझे लगता है कि रणवीर और बाकी कपल्स को धैर्य पर काम करना चाहिए। ये आपके रिश्ते को बेहतर बनाने में मदद करती हैं।
एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा के प्रोड्यूसर असित मोदी पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। एक्ट्रेस शो में रोशन सोढ़ी की पत्नी की भूमिका निभाई थी। एक्ट्रेस ने 7 मार्च को शो को अलविदा कह दिया था। एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में कहा कि मेरे साथ सेट पर बदतमीजी की गई। शो के प्रोड्यूसर असित मोदी मेरे साथ संबंध बनाने चाहते थे। वो कई बार ऐसी बाते कहते थे जिसे सुनकर मैं असहज महसूस करती थी।
फहमान खान के शो प्यार के सात वचन धर्मपत्नी बंद होने वाला है। ये शो पिछले साल नंवबर महीने में रिलीज हुआ था। शो की खराब टीआरपी के चलते मेकर्स ने ये फैसला लिया है। शो का आखिरी एपिसोड 9 जून को टेलिकास्ट किया जाएगा।
