"Saat Samundar Paar गाना खराब कर दिया", कार्तिक-अनन्या को पानी पी-पीकर कोस रहे दर्शक

Saat Samundar Paar Song trolled: कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की नई फिल्म तू मेरा मैं तेरी, मैं तैरा तू मेरी के मेकर्स ने बीती शाम सात समुंदर पार गाना रिलीज किया, जो 90 के दशक की सुपरहिट फिल्म विश्वात्मा का रीमेक वर्जन है। इस गाने को सुनने के बाद कार्तिक-अनन्या को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि हर कोई ओरिजनल गाने को मिस कर रहे हैं।

Saat Samundar Paar Song trolled: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में पुराने सुपरहिट गानों को रीमेक करने का इतिहास नया नहीं है। 2000 के बाद से ही म्यूजिक कम्पोजर्स और डायरेक्टर अपनी फिल्मों में पुराने गाने यूज करते रहे हैं, जिनको थोड़ा सा रीमिक्स करके पेश किया जाता है। कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की नई फिल्म तू मेरा मैं तेरी, मैं तेरा तू मेरी के मेकर्स ने भी 90 के दशक की सुपरहिट फिल्म विश्वात्मा का गाना सात समुंदर पार यूज किया है, जिसे बीती शाम को रिलीज किया गया है। जहां विश्वात्मा के गाने की धुन पर दिव्या भारती नाचती दिखाई दी थीं, वहीं तू मेरा मैं तेरी, मैं तेरा तू मेरी के नए गाने की धुन पर कार्तिक आर्यन थिरकते दिख रहे हैं और अनन्या से अपने इश्क का इजहार कर रहे हैं लेकिन बड़ा सवाल ये है कि क्या ये गाना लोगों को पसंद आ रहा है? आइए आपको बताते हैं... (इसे भी पढ़ें: Fact Check: 'किंग' का गाना हुआ लीक, दीपिका पादुकोण संग लीप लॉक करते दिखें शाहरुख खान, जानें क्या है सच)

Saat Samundar Paar Song

Image Source: TMMTMTTM Movie

सात समुंदर पार गाना सुनकर लोगों ने पकड़ा माथा

तू मेरा मैं तेरी, मैं तेरा तू मेरी के मेकर्स ने जैसे ही सात समुंदर पार गाना रिलीज किया, वैसे ही ये इंटरनेट पर वायरल होने लगा। गाने के वायरल होने की वजह इसके लिएरिक्स या फिर धुन नहीं बल्कि ट्रोलिंग रही। असल में पिछले कुछ समय से बॉलीवुड जिस तरह से पुराने गानों को रीमिक्स करके यूज कर रहा है, वो लोगों को पसंद नहीं आ रहा है। हर किसी का यही कहना है कि मेकर्स को नए गानों पर काम करना चाहिए लेकिन वो पुराने गानों को बर्बाद करने में जुटे हुए हैं। तू मेरा मैं तेरी, मैं तेरा तू मेरी के नए गाने सात समुंदर पार को सुनकर भी लोगों का ऐसा ही रिएक्शन था और उन्होंने कार्तिक-अनन्या के साथ-साथ मूवी के मेकर्स को ट्रोल करना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर लोग लगातार इस गाने को खिलाफ लिख रहे हैं और बोल रहे हैं कि बॉलीवुड ने एक और आइकॉनिक गाना बर्बाद कर दिया है(इसे भी पढ़ें: धुरंधर से नहीं पड़ता कार्तिक आर्यन - अनन्या पांडे की 'TMMTMTTM' को फर्क, करण जौहर ने कहा- 'हर फिल्म का अपना...)

एक व्यक्ति ने रेडइट पर लिखा है, "ये क्या बकवास है... क्या बॉलीवुड वालों को कोई नया गाना नहीं बना मिलता है, जो आइकॉनिक गाने ऐसे बर्बाद कर देते हैं।" तो वहीं दूसरे व्यक्ति ने लिखा है, "कार्तिक को सात समुंदर पार गाने को यूज करने से रोकना चाहिए था। इससे मूवी पर निगेटिव प्रभाव पड़ेगा...। ये गाना तो अच्छा भी नहीं है।"

Image Source: Reddit

Times Now NavBharat Review of Saat Samunder Paar Song

तू मेरा मैं तेरी, मैं तेरा तू मेरी के नए गाने को करन नवानी ने अपनी आवाज दी है और उन्होंने ही इसके म्यूजिक पर काम किया है। 90 के दशक में ये गाना विजू शाह ने बनाया था, जिन्हें मेकर्स ने क्रेडिट दिया है। गाने की बात करें तो ये उतना खराब भी नहीं है, जितनी इसकी ट्रोलिंग इंटरनेट पर हो रही है। करन की आवाज में सात समुंदर पार गाना कानों को अच्छा लगता है। करन ने इसकी ओरिजनल ट्यून के साथ भी ज्यादा छेड़छाड़ नहीं की है। अगर ये कहा जाए कि करन ने अपने अंदाज में विजू शाह को सलाम किया है तो गलत नहीं होगा।

रही बात ट्रोलिंग की तो बॉलीवुड जिस तरह से पुराने गानों को रीमिक्स कर रहा है, उसे देखकर लोगों का नाराज होना बनता है। ये गाने लोगों के बचपन से जुड़े हुए हैं, जिस कारण वो थोड़े नाराज हो जाते हैं। इसी कारण कार्तिक-अनन्या को भी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। जब फिल्म रिलीज होगी तब दर्शकों को ये गाना अच्छा लगने लगेगा और इंटरनेट पर फैली आग भी धीमी पड़ जाएगी। हालांकि आपको तू मेरा मैं तेरी, मैं तेरा तू मेरी का नया गाना सात समुंदर कैसा लगा, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

End of Feed