बॉलीवुड

Dino Morea के घर ईडी ने मारा छापा, मीठी नदी घोटाले में फंसे हाउसफुल 5 के एक्टर

ED Raid at Dino Morea House : इस छापेमारी में अधिकारियों ने बॉलीवुड अभिनेता डिनो मोरिया के मुंबई स्थित आवास पर भी छापेमारी की। कथित तौर पर, ईडी ने डिनो के भाई के घरों और ठेकेदारों के घरों की भी तलाशी ली। आइए बताते हैं क्या है पूरा मामला ।

Image

ED Raid at Dino Morea House

ED Raid at Dino Morea House: बॉलीवुड अभिनेता डीनो मोरेया ( Dino Morea) में मीठी नदी मामले के चलते परेशानी में फंसते नजर आ रहे हैं। हाल ही में उनके घर पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापा मारा है। शुक्रवार को मीठी नदी मामले में ईडी ने मुंबई और कोच्चि में पंद्रह स्थानों पर छापेमारी की। इस छापेमारी में अधिकारियों ने बॉलीवुड अभिनेता डिनो मोरिया के मुंबई स्थित आवास पर भी छापेमारी की। कथित तौर पर, ईडी ने डिनो के भाई के घरों और ठेकेदारों के घरों की भी तलाशी ली। आइए बताते हैं क्या है पूरा मामला

एक तरफ जहां आज अभिनेता की फिल्म हाउसफुल 5 ( Housefull 5) रिलीज हुई है वहीं दूसरी तरफ उनके घर पर रेड पड़ गई। यह घटना मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा द्वारा घोटाले के सिलसिले में डिनो मोरिया से पूछताछ के कुछ दिनों बाद हुई है। ईओडब्ल्यू सूत्रों के अनुसार, डिनो मोरिया को पूछताछ के लिए बुलाया गया था, क्योंकि जांचकर्ताओं को उनके, उनके भाई सैंटिनो मोरिया और मुख्य आरोपी केतन कदम के बीच कई फोन कॉल मिले थे। इन कॉल की अब जांच की जा रही है।

क्या है पूरा मामला

मीठी नदी मुंबई की एक महत्वपूर्ण नदी है, जिसकी सफाई और गाद हटाने के लिए (BMC) ने करोड़ों रुपये खर्च किए थे। हालांकि, जांच एजेंसियों को संदेह है कि इस परियोजना में 65 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है। इस घोटाले के मुख्य आरोपी केतन कदम के कॉल रिकॉर्ड्स की जांच में डिनो मोरिया और उनके भाई सैंटिनो मोरिया के नाम सामने आए। इस आधार पर मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने डिनो मोरिया से पूछताछ कर रही है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article