Ajay Devgn Drishyam 2 Box Office Collection: 'दृश्यम 2' सिल्वर स्क्रीन पर दस्तक दे चुकी है। अभिषेक पाठक द्वारा निर्देशित अजय देवगन की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। दृश्यम 2 में अजय देवगन, अक्षय खन्ना, तब्बू और श्रिया सरन मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म शुक्रवार को रिलीज हुई और इसे प्रशंसकों से आश्चर्यजनक प्रतिक्रियाएं मिलीं। ऐसा लग रहा है कि दृश्यम 2 सुपरहिट होने की राह पर है। पहले उम्मीद की जा रही थी कि फिल्म 12 करोड़ के आसपास का ओपनिंग बिजनेस करेगी। लेकिन ये सारे अनुमानों से परे अच्छा कलेक्शन हुआ है। दृश्यम 2' ने पहले दिन 15.38 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। दृश्यम 2 ने अपने कलेक्शन से अब तक कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 2 और आलिया भट्ट की गंगूबाई काठियावाड़ी को पीछे छोड़ दिया।
drishyam 2 box office collection
'दृश्यम 2' की दूसरे दिन बंपर कमाई
बॉक्स ऑफिस पर 'दृश्यम 2' ने दूसरे दिन भी जबरदस्त कमाई की है। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने शनिवार को 20.75 से 22.75 करोड़ के बीच का कलेक्शन किया है (यह आंकड़े शुरुआती हैं)। इस तरह फिल्म का दो दिन का कलेक्शन लगभग 36.50 करोड़ का हो गया है। वीकेंड में उम्मीद की जा रही है कि फिल्म निश्चित ही 50 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस करेगी। दर्शकों के लिए खुशखबरी है कि अब देर रात के शोज फिर से शुरू कर दिए गए हैं। इसका असर कमाई में साफ देखने को मिल रहा।
निर्माता कुमार मंगत के बेटे अभिषेक पाठक ने 'दृश्यम 2' का निर्देशन किया है। फिल्म को लेकर फिल्म के निर्देशक अभिषेक पाठक की खूब तारीफ हो रही है। मूल रूप से मलयालम में बनी दोनों फिल्में कामयाब रहीं। हिंदी में भी ‘दृश्यम’ हिट रही और अब ‘दृश्यम 2’ भी उसी राह पर है। इस फिल्म की खासियत यह है कि मलयालम में बनी ‘दृश्यम 2’ देखने के बाद भी इसका हिंदी रीमेक देखने की उत्सुकता आखिर तक बनी रही है, जिसका पूरा क्रेडिट अभिषेक पाठक को जाता है। निर्देशक के रूप में अभिषेक पाठक की 'दृश्यम 2' पहली हिट फिल्म है, इससे पहले वह 'उजड़ा चमन' का निर्देशन कर चुके हैं।
ट्रेड एनालिस्ट्स के मुताबिक फिल्म का वीकेंड कलेक्शन काफी शानदार रहने वाला है। इतना ही नहीं ट्रेड एनालिस्ट के कयास हैं कि दृश्यम 2 अपने पहले सप्ताह के अंत तक 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी। फैन्स ने अभी से दृश्यम 3 को रिलीज करने की अपील शुरू कर दी है। कहा जा रहा है कि यह फिल्म साल की सर्वश्रेष्ठ रिलीज में से एक बनने वाली है।
