Drishyam 2 Box Office: दृश्यम 2 ने 1st डे ही तोड़ा रिकॉर्ड, ओपनिंग डे में अजय देवगन की हुई बल्ले-बल्ले

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Nov 19, 2022, 07:02 AM IST

Drishyam 2 Box Office Collection : अजय देवगन की ये साल 2015 में आई सुपरहिट फिल्म 'दृश्यम' का सीक्वल है जो कि अब रिलीज किया जा चुका है। 7 साल बाद भी दृश्यम 2 ने पहले ही दिन साबित कर दिया कि लोगों के दिलों में विजय सालगांवकर के लिए दीवानगी कम नहीं हुई है।

Drishyam 2, Day 1 Box Office Collection : मोस्ट अवेटेड फिल्म 'दृश्यम 2' सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। अजय देवगन की ये साल 2015 में आई सुपरहिट फिल्म 'दृश्यम' का सीक्वल है जो कि अब रिलीज किया जा चुका है। एडवांस बुकिंग पहले से इशारा कर रहे थे कि ये ओपनिंग डे पर जबरदस्त धमाका कर सकती है और हुआ भी ऐसा ही। 7 साल बाद भी दृश्यम 2 ने पहले ही दिन साबित कर दिया कि लोगों के दिलों में विजय सालगांवकर के लिए दीवानगी कम नहीं हुई है। फिल्म के पहले दिन का कलेक्शन देख अजय देवगन की बल्ले-बल्ले हो गई है।

Drishyam 2

Drishyam 2

अजय देवगन की थ्रिलर ड्रामा फिल्म दृश्यम 2 को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। बताया जा रहा है कि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर ओपनिंग की है। पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर दृश्यम 2 ने लगभग 14 - 15 करोड़ रुपए की कमाई की है। इसी के साथ दृश्यम 2 इस साल की हिंदी फिल्मों के बीच दूसरी सबसे बड़ी ओपनर बन चुकी है। दृश्यम 2 फिल्म ने ब्रह्मास्त्र के ओपनिंग कलेक्शन को टांके की टक्कर दी है। थ्रिलर जोनर की फिल्म के लिए यह एक शानदार रिजल्ट है।

End of Feed