Dream Girl 2 Box Office Collection: जवान की आंधी में उड़ी आयुष्मान खुराना की ड्रीम गर्ल 2, 14वें दिन कमाए महज इतने करोड़

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Sep 8, 2023, 01:16 PM IST

Dream Girl 2 Box Office Collection: आयुष्मान और अनन्या पांडे की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 की कमाई को झटका लगा है। शाहरुख खान की जवान की वजह से फिल्म की कमाई पर असर पड़ा है। फिल्म ने गुरुवार को महज 1 करोड़ रुपये की कमाई की है। आइए जानते हैं फिल्म ने कुल मिलाकर कितने करोड़ का बिजनेस किया है?

Dream Girl 2 Box Office Collection: आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की थी। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला था। फिल्म में आयुष्मान ने पूजा का रोल निभाया था। पूजा की अदाओं ने दर्शकों पर अपना खूब जादू चलाया। ड्रीम गर्ल 2 को रिलीज हुए 14 दिन हो गए है। फिल्म की कमाई में गुरुवार यानी 7 सितंबर को भारी गिरावट देखने को मिली। 7 सितंबर को शाहरुख खान की फिल्म जवान रिलीज हुई थी।

जवान ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर 75 करोड़ की कमाई की है। वहीं, आयुष्मान की ड्रीम गर्ल 2 ने बॉक्स ऑफिस पर महज 1 करोड़ का बिजनेस किया है। Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, ड्रीम गर्ल 2 ने बुधवार को 2.67 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म ने कुल मिलाकर 95.69 करोड़ का बिजनेस किया था। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 10.69 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म ने पहले वीकेंड पर 67 करोड़ की कमाई की थी।

End of Feed