बॉलीवुड

Dostana 2: करण जौहर की फिल्म में लीड रोल निभाएंगे Vikrant Massey, लक्ष्य संग बनेगी जोड़ी

Vikrant Massey in Dostana 2: एंटरटेनमेंट की दुनिया से अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक करण जौहर ने फिल्म 'दोस्ताना 2' को बनाने के लिए कमर कस ली है। इस फिल्म में लीड रोल निभाने के लिए करण जौहर ने विक्रांत मेस्सी को चुना है। यह फिल्म 2026 में रिलीज की जाएगी।

Image

Vikrant Massey in Dostana 2

Vikrant Massey in Dostana 2: साल 2008 में आई फिल्म 'दोस्ताना' में अभिषेक बच्चन और जॉन अब्राहम को लोगों ने खूब पसंद किया था। इस फिल्म का निर्माण करण जौहर के बैनर तले किया गया था। 'दोस्ताना' की सफलता के कई सालों के बाद मेकर्स ने इसका दूसरा पार्ट यानी 'दोस्ताना 2' बनाने का मन बनाया है। इस फिल्म में पहले कार्तिक आर्यन लीड रोल में नजर आने वाले थे लेकिन कुछ विवाद होने की वजह से फिल्म को बीच में बंद करना पड़ गया था। अब जो रिपोर्ट्स वायरल हो रही हैं उनके मुताबिक करण जौहर ने फिल्म 'दोस्ताना 2' दोबारा बनाने के फैसला किया और इसमें विक्रांत मेस्सी की एंट्री होती नजर आ रही है।

'दोस्ताना 2' में दिखेंगे विक्रांत मेस्सी

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक करण जौहर ने फिल्म 'दोस्ताना 2' के लिए विक्रांत मेस्सी को चुना है। इस फिल्म की कमान अब विक्रांत मेस्सी संभालने जा रहे हैं। मेकर्स को लग रहा है कि कार्तिक आर्यन के बाद 'दोस्ताना 2' के लिए विक्रांत मेस्सी से ज्यादा परफेक्ट कोई नहीं नहीं। इस फिल्म में विक्रांत मेस्सी के साथ अभिनेता लक्ष्य भी नजर आएंगे। इस मूवी के लिए लीड एक्ट्रेस की तलाश जारी है।

बताया जा रहा है कि यह फिल्म अगले साल जनवरी में फ्लोर पर जाएगी। 'दोस्ताना 2' को मेकर्स 2026 के लास्ट में बड़े परदे पर पेश कर देंगे। इस मूवी में आपको कॉमेडी, रोमांस और ड्रामा का ट्रिपल डोज देखने को मिलेगा। फिल्म के लिए डायरेक्टर की तलाश जारी है। वर्कफ्रंट की बात करे तो विक्रांत मेस्सी को आने वाले दिनों में फिल्म 'डॉन 3' में देखा जाएगा। इस फिल्म में विक्रांत विलेन के रोल में दिखाई देंगे।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article