बॉलीवुड

₹4 करोड़ में बनी इस फिल्म ने कमाए थे ₹102 करोड़ रुपये, अब तक मराठा मंदिर में चल रहा है मूवी का शो

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 17, 2025, 08:13 AM IST

Dilwale Dulhania Le Jayenge Box Office Collection And Budget: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान और काजोल की फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे ने आज भी लोगों के दिलों में खास जगह बना रही है। 4 करोड़ रुपये में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर इतने करोड़ रुपये कमाए थे।

Image

Image Source: Dilwale Dulhania Le Jayenge Movie

Dilwale Dulhania Le Jayenge Box Office Collection And Budget: बॉलीवुड की रोमांटिक फिल्मों की बात हो और 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता। साल 1995 में रिलीज हुई ये फिल्म न सिर्फ शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी को सुपरस्टार बनाया, बल्कि भारतीय सिनेमा के रोमांस को नई परिभाषा दी। महज 4 करोड़ रुपये के छोटे से बजट में बनी DDLJ ने बॉक्स ऑफिस पर इतने करोड़ का कलेक्शन करके के धमाल मचा दिया। आदित्य चोपड़ा की डायरेक्शन में बनी ये मास्टरपीस आज भी दुनिया के सबसे लंबे समय तक चलने वाली फिल्म का रिकॉर्ड रखती है। राज और सिमरन की लव स्टोरी की आज भी लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लेती है।

Dilwale Dulhania Le Jayenge Box Office Collection And Budget (3)

Image Credit: Dilwale Dulhania Le Jayenge Movie

फिल्म की कहानी क्या है?

'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' की कहानी है दो NRI फैमिली की। लंदन में रहने वाले राज मल्होत्रा (शाहरुख खान) और सिमरन (काजोल)। राज एक अमीर, बिंदास लड़का है, जो प्यार में विश्वास नहीं करता। सिमरन परंपरागत लड़की है, जिसकी शादी पापा (अमरीश पुरी) ने कुलदीप (परमीत सेठी) से तय कर दी है। यूरोप ट्रिप में राज-सिमरन मिलते हैं, प्यार हो जाता है। लेकिन सिमरन का परिवार भारत आ जाता है शादी के लिए। राज बिना कुछ कहे भारत आता है और सिमरन को पाने के लिए सारी कोशिश करता है। पहले राज सिमरन को अपना बनाता है, फिर उसके परिवार का भी दिल जीत लेता है।

Dilwale Dulhania Le Jayenge Box Office Collection And Budget (4)

Image Credit: Dilwale Dulhania Le Jayenge Movie

बजट और बॉक्स ऑफिस का कमाल

1995 के दौर में दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे का बजट महज 4 करोड़ रुपये था। ये आदित्य चोपड़ा की डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म थी। फिल्म की शूटिंग लंदन, स्विट्जरलैंड, पंजाब में की गई थी। फिल्म को 20 अक्टूबर 1995 को रिलीज बड़े पर्दे पर रिलीज किया गया और इस मूवी ने पहले दिन से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे ने इंडियन बॉक्स ऑफिस 89 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, तो वही फिल्म की ओवरसीज में कमाई 13 करोड़ रुपये रही। इसी के साथ फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे का कुल वर्ल्डवाइड 102 करोड़ से ज्यादा रहा। आपको बता दें कि इस दौर में फिल्म की टिकट 10-12 रुपये हुआ करती थी।

Dilwale Dulhania Le Jayenge Box Office Collection And Budget (2)

Image Credit: Dilwale Dulhania Le Jayenge Movie

डायलॉग्स जो दिल में बस गए

DDLJ के डायलॉग्स इतने पावरफुल हैं कि आज भी सोशल मीडिया, शादियों और रील्स में वायरल हैं। तो चलिए जानते हैं फिल्म के कौन-कौन से डायलॉग्स सबसे ज्यादा चर्चा में रहे।

1. बड़े-बड़े देशों में ऐसी छोटी-छोटी बातें होती रहती हैं।

2. जा सिमरन जा, जी ले अपनी जिंदगी।

3. राज, अगर वो तुमसे प्यार करती है तो वो एक बार पलट के देखेगी। पलट... पलट... पलट...

4. मैं एक हिंदुस्तानी हूं, और मैं जानता हूं कि एक हिंदुस्तानी लड़की की इज्जत क्या होती है।

5. मेरी मां कहा करती थी, जो शादी वाले घर में सेवा करता है उसको बहुत सुंदर दुल्हन मिलती है।

Dilwale Dulhania Le Jayenge Box Office Collection And Budget (1)

Image Credit: Dilwale Dulhania Le Jayenge Movie

आज भी पसंद की जाती है ये फिल्म

फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे ने बॉलीवुड को बदल दिया। रोमांटिक फिल्मों का ब्लूप्रिंट बना। इस फिल्म पर अवॉर्ड्स की बारिश हुई। मराठा मंदिर सिनेमाघर में में आज भी सुबह 11:30 इस फिल्म का शो होता है। कुल मिलाकर, 4 करोड़ में बनी DDLJ ने साबित किया कि सच्चा प्यार और फैमिली वैल्यूज हमेशा जीतते हैं। राज-सिमरन की कहानी आज भी युवाओं को इंस्पायर करती है। अगर आपने नहीं देखी, तो आज ही देखिए।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article