Sanjay Dutt's First Look From Dhurandhar: बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर निर्माता-निर्देशक आदित्य धर (Aditya Dhar) की अपकमिंग स्पाई थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) कई महीनों से लगातार चर्चा में बनी हुई है। बीते कुछ दिनों से मेकर्स फिल्म के लीड एक्टर्स के फर्स्ट लुक जारी कर रहे हैं। 10 नवंबर को भी यह सिलसिला जारी रहा है। कुछ देर पहले रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने अपनी फिल्म 'धुरंधर' से संजय दत्त का इंटेंस फर्स्ट लुक जारी कर दिया है। संजय दत्त (Sanjay Dutt) के न्यू लुक को देखकर फैन्स मेकर्स की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं।
'धुरंधर' से देखें संजय दत्त का फर्स्ट लुक
'धुरंधर' से संजय दत्त का लुक देखकर फैन्स झूम उठे हैं। संजय दत्त के लुक के साथ पोस्टर शेयर करते हुए रणवीर सिंह ने लिखा, 'द जिन्न। 2 दिन बाकी! धुरंधर ट्रेलर 12 नवंबर को दोपहर 12:12 बजे रिलीज होगा। यह फिल्म 5 दिसंबर के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी।' संजय दत्त से पहले रणवीर सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म 'धुरंधर' से आर माधवन और अर्जुन रामपाल के लुक्स भी शेयर किए थे, जो लोगों को काफी पसंद भी आए हैं।
आदित्य धर के निर्देशन में बन रही फिल्म 'धुरंधर' का ट्रेलर 12 नवंबर को रिलीज होने वाला है। फैन्स इस मूवी के ट्रेलर को देखने के लिए आंखें बिछाए बैठे हैं। इस मूवी में सारा अर्जुन, संजय दत्त, आर. माधवन, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल और राकेश बेदी जैसे कई कलाकार अलग-अलग भूमिकाओं में फैन्स को एंटरटेन करते नजर आएंगे। इस मूवी को ज्योति देशपांडे और लोकेश धर मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं।
कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ाया जा रहा है। हालांकि अब जितने भी पोस्टर जारी हुए हैं उससे यह तय हो गया है कि 'धुरंधर' 5 दिसंबर के दिन ही दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
