बॉलीवुड

Dhurandhar 2: 'बड़े साहब बनने में 9 घंटे लग जाते थे' दानिश ने रोल को लेकर किया खुलासा, नहीं खा पाते थे खाना - EXCL

  • Authored by: अभय
  • Updated Mar 20, 2026, 01:52 PM IST

Danish Iqbal on Role in Dhurandhar 2: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज (Dhurandhar: The Revenge) में दानिश इकबाल (Danish Iqbal) ने 'बड़े साहब' का रोल निभाया है, जो असल में दाऊद इब्राहिम (Dawood Ibrahim) पर आधारित है। फिल्म रिलीज होते ही दानिश का किरदार सबसे ज्यादा चर्चा में है। हाल ही में Zoom को दिए इंटरव्यू में दानिश ने बताया कि इस रोल के लिए ट्रांसफॉर्मेशन कितना मुश्किल था।

Image

Image Source: Dhurandhar 2 Movie

Danish Iqbal on Role in Dhurandhar 2: बॉलीवुड के फेमस एक्टर संजय दत्त (Sanjay Dutt) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) ने रिलीज होने के बाद बड़े पर्दे पर धमाल मचा दिया है। फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की है। फिल्म की कमाई के आंकड़ों ने सबको हैरान कर दिया है। सोशल मीडिया पर फिल्म की कमाई के साथ-साथ किरदारों को लेकर भी बात हो रही है। सबसे ज्यादा चर्चा बड़े साहब के रोल को लेकर हो रही है। इसी बीच बड़े साहब का रोल निभाने वाले दानिश इकबाल (Danish Iqbal) ने Zoom को एक इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान दानिश इकबाल अपने रोल को लेकर बड़े खुलासे किए हैं।

दानिश इकबाल ने किया ये खुलासा

Zoom से इंटरव्यू में दानिश इकबाल ने माना कि बड़े साहब के ट्रांसफॉर्मेशन का प्रोसेस बहुत मुश्किल था। दानिश इकबाल ने कहा कि 'मुझे मेकअप के लिए 8 से 9 घंटे बैठना पड़ता था और पूरे दिन वो प्रोस्थेटिक पहने रहना पड़ता था। फिर इसे उतारने में भी 3 से 4 घंटे लग जाते थे। प्रोस्थेटिक में बहुत सारे नियम और पाबंदियां होती हैं।' एक्टर ने बताया कि प्रोस्थेटिक लगे होने पर खाना नहीं खा सकते, बस कुछ घूंट पी सकते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि इस किरदार पर कुछ खास डिमांड्स हैं। स्क्रीन पर वो वैसा ही आना चाहिए जैसा डायरेक्टर चाहता है। तो हां, यही चुनौती थी जो मुझे इस प्रोजेक्ट को करने के लिए एक्साइटेड कर रही थी।' बातचीत आगे दानिश इकबाल कि 'शूटिंग के दिनों में भी थोड़ी चिंता रहती थी कि आखिर ये कैसे निकलेगा। लेकिन हां, मैंने इस प्रोसेस को बहुत एंजॉय किया। वो बहुत शानदार डायरेक्टर हैं, बहुत पॉलिट पर्सन हैं और बढ़िया इंसान हैं। वो अपने एक्टर्स को बहुत अच्छे से कम्फर्ट देते हैं।' इसके साथ ही एक्टर ने धुरंधर 2 के अपने को-स्टार्स का शुक्रिया अदा किया।

फिल्म में नजर आए ये सितारे

फिल्म में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के साथ संजय दत्त (Sanjay Dutt), आर माधवन (R Madhavan), अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal), सारा अर्जुन (Sara Arjun) और राकेश बेदी (Rakesh Bedi) अहम रोल में थे। दानिश इकबाल के इंटरव्यू को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article