Pics Credit: X
Dharmendra's Last Rites: बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र (Dharmendra) को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं। बीते कई दिनों से धर्मेंद्र बीमार चल रहे थे। 10 नवंबर के दिन धर्मेंद्र को ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती भी कराया गया था। धर्मेंद्र के निधन की खबर सुनते ही अब एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में अभिनेता अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन मुंबई के विले पार्ले श्मशान घाट पहुंचे हैं। अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और अभिषेक बच्चन धर्मेंद्र के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे हैं।
इंडियन सिनेमा के ही-मैन कहे जाने वाले दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन हो गया। दिग्गज अभिनेता ने मुंबई में अंतिम सांस ली। धर्मेंद्र अपने पीछे छह दशकों से भी ज्यादा की विरासत छोड़ गए। उनके योगदान को इंडियन सिनेमा में कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उनके परिवार में पत्नी हेमा मालिनी, बेटे सनी और बॉबी देओल, और बेटियां ईशा और अहाना देओल हैं।
धर्मेंद्र को इस महीने की शुरुआत में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 12 नवंबर को उन्हें छुट्टी दे दी गई थी। धर्मेंद्र को एम्बुलेंस उनके घर लेकर पहुंची थी। बताया जा रहा है कि उनकी तबियत में सुधार हो रहा है लेकिन 24 नवम्बर के दिन आई खबर ने पूरे भारत में सदमे में डाल दिया है। धर्मेंद्र ने 1960 के दशक की शुरुआत में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने अपने करियर में एक्शन और रोमांटिक सहित कई तरह की फिल्मों में काम किया।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। धुरंधर बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट (Dhurandhar Box Office), मूवी रिव्यु (Dhurandhar Movie Review), और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।