बॉलीवुड

Dharmendra Health Update: पिता से मिलने अस्पताल पहुंचे सनी देओल, सिर पर हाथ रखे मायूसी में दिखे एक्टर

Sunny Deol Spotted At Breach Candy Hospital: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर धर्मेंद्र इन दिनों मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें लेकर खबर आई थी कि वह वेंटिलेटर पर हैं। लेकिन सनी देओल की टीम ने बयान जारी कर इस खबर को खारिज किया। वहीं अब खुद एक्टर अपने पिता से मिलने के लिए पहुंचे हैं।

Image

फोटो क्रेडिट- टाइम्स नाउ, धर्मेंद्र फैनपेज

Sunny Deol Spotted At Breach Candy Hospital: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर धर्मेंद्र ने अपनी फिल्मों और एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। लेकिन धर्मेंद्र इन दिनों अपने स्वास्थ्य के कारण चर्चा में बने हुए हैं। दरअसल, धर्मेंद्र को उनके स्वास्थ्य की वजह से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उम्र संबंधी परेशानी से जूझ रहे धर्मेंद्र को लेकर ये खबर तक आई थी कि एक्टर को वेंटिलेटर पर रखा गया है और उनकी हालत नाजुक है। लेकिन सनी देओल की टीम ने बयान जारी कर बताया कि वह वेंटिलेटर पर नहीं हैं, साथ ही उनकी हालत इस वक्त स्थिर है। इन सबसे इतर धर्मेंद्र से मिलने अब खुद सनी देओल (Sunny Deol) भी ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचे हैं, जिससे जुड़ा उनका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्टर के चेहरे पर मायूसी छाई नजर आई।

धर्मेंद्र (Dharmendra) के वेंटिलेटर पर होने की खबर सामने आने के बाद उनके फैंस भी चिंता में नजर आए। वहीं दूसरी तरफ उनके परिवार के सदस्य उनसे मिलने के लिए अस्पताल में पहुंचे। जहां पहले हेमा मालिनी, धर्मेंद्र से मिलने के लिए अस्पताल पहुंची थीं तो वहीं अब सनी देओल भी ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल के पास नजर आए। सनी देओल के साथ-साथ उनके बेटे करण देओल और राजवीर देओल भी धर्मेंद्र से मिलने के लिये अस्पताल पहुंचे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में सनी देओल का चेहरा उतरा हुआ नजर आया। एक्टर ने अपना सिर पकड़ा हुआ था। उनके बेटे करण और राजवीर एक्टर की कार में ही पीछे वाली सीट पर नजर आए।

बता दें कि धर्मेंद्र (Dharmendra) की नाजुक हालत के बारे में सुनकर फैंस भी उनके जल्द से जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं। वहीं सनी देओल की टीम ने धर्मेंद्र के स्वास्थ्य के बारे में ई-टाइम्स को बयान दिया था, जिसमें कहा गया, "हमेशा की तरह ये अफवाह ही है, सर धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं। उन्हें अभी जांच में रखा गया है। चिंता की कोई भी बात नहीं है।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article