बॉलीवुड

Dharmendra की तबीयत में आया सुधार, अब चिंता की बात नहीं, अस्पताल में जारी है इलाज

Dharmendra Health Condition: अभी कुछ देर पहले ही हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र की हेल्थ को लेकर अपडेट दिया है। उन्होंने कहा, 'हम उनकी जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।' इस बीच ये खबर सामने आई है कि धर्मेंद्र पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं और उनकी तबीयत स्थिर है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

Dharmendra health update

pic credit- Dharmendra instagram

Dharmendra Health Update: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र (Dharmendra) की तबीयत अचानक से खराब हो गई है। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सभी लोग उनकी हेल्थ के बारे में चिंता कर रहे हैं। कुछ देर पहले ही हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र की हेल्थ को लेकर अपडेट दिया है। उन्होंने कहा 'हम उनकी जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।' इस बीच ये खबर सामने आई है कि धर्मेंद्र पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं और उनकी तबीयत स्थिर है। आइए नजर डालते है इस खास रिपोर्ट पर....

धर्मेंद्र को लेकर आया अपडेट

फैमिली ने बताया है कि धर्मेंद्र की हालत स्थिर है और वो डॉक्टर्स की निगरानी में हैं। आगे की जानकारी मिलने पर अपडेट दी जाएगी। सभी लोग जल्दी ठीक होने की दुआ करें और परिवार की निजता का सम्मान करें। कुछ देर पहले सनी देओल की टीम ने भी बयान जारी किया है। दरअसल, धर्मेंद्र को लेकर ये खबर सामने आई थी कि उनकी हालत गंभीर हो गई और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। इस बारे में सनी देओल की टीम ने कहा, 'यह हमेशा की तरह केवल अफवाहें हैं। वो एकदम ठीक हैं। इस समय उन्हें निगरानी में रखा गया है। चिंता करने वाली कोई बात नहीं है।' सनी देओल की टीम के इस बयान के बाद धर्मेंद्र के फैन्स की सांस में सांस आई है।

इस फिल्म में नजर आएंगे धर्मेंद्र

बताते चलें कि दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र पिछली बार शाहिद कपूर और कृति सेनन की 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में नजर आए थे। इसके अलावा उन्हें आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में भी देखा गया था। अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो धर्मेंद्र श्रीराम राघवन की वॉर ड्रामा 'इक्कीस' में नजर आएंगे। इस मूवी को देखने के लिए लोग बेताब हैं।

लेटेस्ट न्यूज

कुमार सरस
कुमार सरस Author

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती ह... और देखें

End of Article