Image Source: IMDb
Dharmendra Death Twitter Reaction: बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर धर्मेंद्र (Dharmendra) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। एक्टर धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन हो गया। आपको बता दें कि धर्मेंद्र काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। आज एक्टर की तबियत खराब होने के बाद तुरंत उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर धर्मेंद्र को नहीं बचा पाए। धर्मेंद्र के निधन की खबर सामने आने के बाद बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। धर्मेंद्र के चाहने वालों के चेहरे पर उदासी छा गई है। धर्मेंद्र के निधन की खबर के सामने आने के बाद अब सोशल मीडिया पर लोग इसको लेकर रिएक्शन देना शुरू कर चुके हैं।
एक्टर धर्मेंद्र का आज यानी 24 नवंबर को 89 साल की उम्र में निधन हो गया। धर्मेंद्र के इस दुनिया से जाने के बाद नेता से लेकर अभिनेता तक उदास नजर आ रहे हैं। धर्मेंद्र के निधन की खबर ने फैंस को अंदर दे तोड़ दिया है। धर्मेंद्र के निधन के बाद अब नेता से लेकर अभिनेता और फैंस का रिएक्शन आना शुरू हो गयाा है। कोई धर्मेंद्र की पुरानी तस्वीर शेयर करता दिखा, तो किसी ने अपनी साथ वाली तस्वीरों शेयर कर श्रद्धांजलि दी। पूरा सोशल मीडिया धर्मेंद्र के इस दुनिया से जाने गमगीन नजर आ रहा है। तो चलिए देखते हैं धर्मेंद्र के इस दुनिया से जाने के बाद लोग उन्हें कैसे याद करते नजर आए।
एक्टर धर्मेंद्र बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुके हैं। धर्मेंद्र ने अपने करियर की शुरुआत साल 1960 में आई फिल्म 'दिल भी तेरा हम भी तेरे' से की थी। इसके बाद धर्मेंद्र की एक के बाद एक फिल्में आई और वो एक्टर से स्टार और फिर सुपरस्टार बन गए। धर्मेंद्र अब इस दुनिया में नहीं रहे, लेकिन उनका अंदाज और फिल्में उन्हें सदा के लिए अमर कर गईं।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। धुरंधर बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट (Dhurandhar Box Office), मूवी रिव्यु (Dhurandhar Movie Review), और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।