Dhamaal 4 FIRST Review: जावेद जाफरी और अरशद वारसी हैं फिल्म की जान, छा गए अजय देवगन

Dhamaal 4 FIRST Review: बॉलीवुड इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में से एक अजय देवगन की फिल्म 'धमाल 4' को लेकर रिव्यू सामने आ गए हैं। इस मूवी को बेहद शानदार और एंटरटेनर बताया है।

Dhamaal 4 FIRST Review: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) रितेश देशमुख, जावेद जाफरी और अरशद वारसी की कॉमेडी मूवी 'धमाल 4' (Dhamaal 4) 10 जुलाई को दुनिया भर के सिनेमाघरों में लगने वाली है। इस मूवी का निर्देशन इंद्र कुमार ने किया है। फैन्स ने भी इस मूवी को बड़े परदे पर देखने के लिए बहुत लंबा इंतजार किया है। इसका प्रोडक्शन भूषण कुमार, अजय देवगन, किशन कुमार, अशोक ठकेरिया, इंद्रा कुमार, आनंद पंडित और कुमार मंगत पाठक ने किया है। हाल ही में मेकर्स ने इस मूवी की स्पेशल स्क्रीनिंग होस्ट की है। फिल्म को देखने के बाद अब मिक्स्ड रिव्यू आने शुरू हो गए हैं। ज्यादा लोगों ने इस मूवी को शानदार बताया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Welcome To The Jungle Box office: अक्षय कुमार स्टारर की सुस्त पड़ी कमाई, इतने करोड़ हुआ कलेक्शन)

Ajay Devgn's Dhamaal 4

मजेदार है अजय देवगन की 'धमाल 4'

जानिए कैसी है फिल्म 'धमाल'

अजय देवगन स्टारर 'धमाल 4' का पहला रिव्यू अब सामने आ गया है। इस मूवी को सिनेमाघरों में पेश करने से पहले स्क्रीनिंग रखी गई। शुरुआती रिव्यूज मिक्स्ड हैं लेकिन अरशद वारसी और जावेद जाफरी की खूब तारीफ हो रही है। एक्स पर एक रिव्यू में बताया गया, 'फिल्म का सबसे बड़ा प्लस पॉइंट है इसका नेचुरल ह्यूमर और मजेदार सिचुएशन्स है। अजय देवगन, संजय मिश्रा, रितेश देशमुख और अंजलि ने शानदार काम किया है। आदी-मनाव यानी जावेद जाफरी और अरशद वारसी फिल्म की जान हैं।' (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Dhamaal 4 Advance Booking: टिकिट खिड़की पर कछुए की चाल चल रहे Ajay Devgn, बेचे सिर्फ 8,000 टिकिट)

End of Feed