Dev Anand Black Suit Ban: बॉलीवुड के सदाबहार सुपरस्टार देव आनंद न सिर्फ अपनी शानदार एक्टिंग और अनोखी डायलॉग डिलीवरी के लिए मशहूर थे, बल्कि उनके स्टाइल ने भी लाखों दिलों पर राज किया। उनका व्हाइट शर्ट और काला कोट वाला लुक तो उस दौर का फैशन ट्रेंड बन गया था। खास तौर पर 1958 में रिलीज हुई उनकी फिल्म काला पानी ने इस स्टाइल को इतना मशहूर कर दिया था कि लोग उनकी कॉपी करने लगे थे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस काले कोट को लेकर इतनी दीवानगी हो गई थी कि कोर्ट को इसे सार्वजनिक स्थानों पर पहनने पर बैन लगाना पड़ा था? आइए, जानते हैं क्या था पूरा मालमा जिसकी वजह से से एक्टर की इस काले कोट पर क्यों बैन लगा था।

Image Source: Kala Pani
26 सितंबर 1923 को जन्में देव आनंद हिंदी सिनेमा के पहले स्टाइल आइकन माने जाते हैं। उनकी फिल्में जैसे जिद्दी, नौ दो ग्यारह, सीआईडी, हम दोनों, गाइड और काला पानी को लोगों ने काफी पसंद किया गया था। इन फिल्मों के साथ वो घर-घर में मशहूर हो गए। लेकिन फिल्म काला पानी में उनका काला कोट और व्हाइट शर्ट वाला लुक कुछ ऐसा था कि लोग उनके दीवाने हो गए। देव आनंद का फिल्म से सामने आया ये लुक खूब वायरल हुआ। उस दौर में लड़के इस स्टाइल को कॉपी करने लगे और लड़कियां उनके इस लुक को देखकर पागल हो उठती थीं।

Image Source: Kala Pani
खबरों के मुताबिक, देव आनंद जब काला कोट पहनकर पब्लिक में निकलते थे, तो उनकी एक झलक पाने के लिए भीड़ उमड़ पड़ती थी। खासकर लड़कियां उनके इस लुक की इतनी दीवानी थीं कि कुछ उनकी एक झलक पाने के लिए छत तक से कूद जाती थीं। ये लुक इनता फेमस हो गया था कि कोर्ट को लेकर दखल देना पड़ा।

Image Source: Kala Pani
1950 के दशक के अंत में कोर्ट ने देव आनंद को सार्वजनिक स्थानों पर काला कोट पहनने से मना कर दिया। वजह थी उनके इस लुक की वजह से होने वाली बेकाबू भीड़ और कुछ असामान्य घटनाएं। इतना ही नहीं बताया जाता है कि निर्माताओं को भी डर था कि अगर देव आनंद काला कोट पहनकर बाहर निकलेंगे, तो फैंस का जुनून और खतरनाक हो सकता है। कोर्ट का ये फैसला हिंदी सिनेमा के इतिहास में एक अनोखा उदाहरण बन गया, जहां किसी एक्टर के कपड़ों पर बैन लगा हो।

Image Source: Kala Pani
आज भले ही देव आनंद हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनका काला कोट वाला स्टाइल और उनकी फिल्में आज भी लोगों के दिलों में बसी हैं। ये कहानी न सिर्फ उनके स्टाइल की दीवानगी को दर्शाती है, बल्कि ये भी दिखाती है कि कैसे एक एक्टर अपने फैशन और टैलेंट से एक पूरे दौर को प्रभावित कर सकता है।
