Dua Padukone Singh First Birthday: अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ( Deepika Padukone) और रणवीर सिंह( Ranveer Singh) की बेटी दुआ पूरे एक साल की हो गई है। 8 सितंबर को स्टार्स के परिवार ने बेटी का जन्मदिन मनाया। बेशक से फैंस ने दुआ का चेहरा न देखा हो, लेकिन लोगों को उनके पहले जन्मदिन की बेहद खुशी थी। सोशल मीडिया पर हर तरफ लोग दीपिका पादुकोण को बधाई दे रहे थे। दुआ के जन्मदिन की तस्वीरें तो सामने नहीं आई हैं, लेकिन दीपिका पादुकोण ने कुछ ऐसा शेयर किया है, जिसे देखकर सबका दिल खुश हो जाएगा। दीपिका पादुकोण ने फैंस को बताया कि उन्होंने बेटी का जन्मदिन कैसा मनाया।
ऐसे मनाया दुआ पादुकोण का जन्मदिन
दीपिका पादुकोण ने हाल ही में सोशल मीडिया पर फैंस के साथ दुआ के जन्मदिन की फोटो शेयर की है। दीपिका पादुकोण ने दुआ के लिए जन्मदिन पर खुद बर्थडे केक बनाया और सेलीब्रेशन किया। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पोस्ट में चॉकलेट केक शेयर करते हुए लिखा ' मेरी प्यार की भाषा है, अपनी बेटी के लिए केक बनाना, जन्मदिन की बधाई को प्रिंसेस"। उनकी इस पोस्ट पर फैंस ने जमकर प्यार बरसाया और कहा कि मैम एक बार चेहरा दिखा दो।
उनकी इस पोस्ट पर सबसे प्यार कमेन्ट था रणवीर सिंह(Ranveer Singh) का उन्होंने लिखा, " बेस्ट मम्मा"।
बताते चले कि दीपिका पादुकोण( Deepika Padukone) ने अभी तक अपनी बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है। उन्होंने केवल पैपराजी को ही दुआ से मिलवाया था। इसके अलावा दीपिका अपनी लाडली को कैमरे से छिपाकर ही रखना पसंद करती है। बाकी स्टार्स की ही तरह दीपिका पादुकोण ने बेबी के लिए नो फोटो पॉलिसी रखी है।
बात करें दीपिका पादुकोण के वर्कफ्रंट की तो, इस समय वह अल्लु अर्जुन के साथ अपकमिंग फिल्म पर काम कर रही है। इस मूवी को एटली कुमार डायरेक्ट कर रहे हैं। दूसरी तरफ रणवीर सिंह अपनी फिल्म धुरंधर को लेकर चर्चा में हैं, जो इस साल के आखिर में रिलीज होने वाली है।
