Deepika-Ranveer की आई एक और नन्ही परी, 'धुरंधर' डायरेक्टर बोले- पहले लक्ष्मी और अब सरस्वती...

These Stars Congratulates Deepika Padukone-Ranveer Singh: एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बीते दिन दूसरी बार मम्मी-पापा बने। उनके घर बेटी ने जन्म लिया। वहीं 'धुरंधर' डायरेक्टर आदित्य धर ने उन्हें खास अंदाज में बधाई दी।

These Stars Congratulates Deepika Padukone-Ranveer Singh: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। बीते दिन दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दूसरी बार मम्मी-पापा बने। एक्ट्रेस ने बेटी को जन्म दिया, जिसकी खुशखबरी खुद कपल ने पोस्ट साझा कर दी। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर आई एक और नन्ही परी को लेकर फैंस और स्टार्स ने उन्हें खूब बधाइयां दीं। वहीं इस मौके पर आदित्य धर ने भी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की पोस्ट पर कमेंट किया, जिसने सुर्खियां बटोरने में कोई कमी नहीं छोड़ी। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: गणेश चतुर्थी पर Ranveer Singh का खास कदम, 1000 बच्चियों की शिक्षा के लिए बढ़ाया हाथ

Deepika Padukone-Ranveer Singh को आदित्य धर ने दी बधाई (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने बेटी के जन्म पर सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट की, जिसमें पैर का निशान बना हुआ था। इस फोटो पर लिखा था, "बेबी गर्ल का स्वागत है। दुआ, दीपिका और रणवीर।" पोस्ट को देख इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों ने कमेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। वहीं 'धुरंधर' के डायरेक्टर आदित्य धर ने कमेंट में लिखा, "पहले लक्ष्मी आई, अब सरस्वती भी आ गई। तुम दोनों के लिए बहुत-बहुत खुश हूं। परिवार में एक और नन्ही परी। भगवान उसपर कृपा बनाए रखें और उसे दुनिया का सारा प्यार और खुशी मिले।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: दूसरी बार मां बनने से पहले सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं Deepika Padukone, रणवीर सिंह संग किए दर्शन

    End of Feed