बॉलीवुड

Deepika-Ranveer की शादी का वीडियो देख दिल हार बैठे फैंस, देखने लगे सच्चे प्यार के सपने

Deepika-Ranveer Wedding Video Reaction: एक यूजर ने लिखा कि यह अब तक की सबसे अच्छी वेडिंग वीडियो है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि दीपिका की आंखो में रणवीर के लिए बहुत ज्यादा प्यार दिख रहा है यह वीडियो देखकर मेरा भी शादी करने का मन कर रहा है।

Image

Deepika-Ranveer Wedding Video Reaction

Deepika-Ranveer Wedding Video Reaction: दीपिका( Deepika Padukone) और रणवीर( Ranveer Singh) की शादी की वीडियो इंटरनेट पर तबाही मचा रही है। हर जगह दीपवीर की शादी की शहनाई बजती दिखाई दे रही है। शादी के 5 साल बाद अब जब फैंस के सामने यह वीडियो आ गई है तो स्टार्स के चाहने वाले अपनी खुशी नहीं रोक पा रहे हैं। लोग जगह जगह इस वीडियो को शेयर कर रहे है और जमकर कॉमेंट कर रहे हैं। किसी ने इसे फेयरीटेल जैसा बताया है तो कोई इसे आज तक की बेस्ट शादी कहा है। आइए जानते हैं इस वेडिंग वीडियो पर कैसा आ रहा है फैंस का रिएक्शन

बॉलीवुड के सबसे प्रसिद्ध कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी को 5 साल हो गए हैं और अब कपल ने फैंस को बहुत बड़ा तोहफा दिया है। अपनी शादी का वीडियो शेयर कर दोनों स्टार्स ने फैंस को खुश कर दिया है। वहीं दीपवीर को चाहने वाले भी पीछे नहीं है जब से वीडियो सामने आई है लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। अपनी खुशी जाहिर करते हुए फैंस ने दीपवीर की शादी की वीडियो को रिट्वीट किया है।

एक यूजर ने लिखा कि लगता है आज बाजीराव मस्तानी को अपना प्यार मिल गया है। अन्य यूजर ने लिखा कि यह अब तक की सबसे अच्छी वेडिंग वीडियो है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि दीपिका की आंखो में रणवीर के लिए बहुत ज्यादा प्यार दिख रहा है यह वीडियो देखकर मेरा भी शादी करने का मन कर रहा है।

इस वीडियो को देखने के बाद फैंस रणवीर की तारीफ कर रहे हैं, एक यूजर ने लिखा कि रणवीर दीपिका के लिए बेस्ट इंसान है, उसने दीपिका को वैसा फील करवाया जो आजतक किसी ने नहीं करवाया। आपको कैसा लगा दीपवीर का ये वेडिंग वीडियो हमें जरूर बताए।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article