Rajkummar Rao Sourav Ganguly Biopic Update: बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर राजकुमार राव (Rajkummar Rao) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। राजकुमार राव एक के बाद एक फिल्मों के साथ बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाले हैं। राजकुमार राव का नाम सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) की बायोपिक से भी जुड़ा था। इस फिल्म को लेकर अब तक कई अपडेट्स सामने आ चुके हैं। इन सब के बीच अब सौरव गांगुली की बायोपिक का एक बड़ा अपडेट सामने आया है। इस खबर ने फिल्म का इंतजार कर रहे फैंस का दिल खुश कर दिया है। अब सौरव गांगुली की बायोपिक को टाइटल मिल गया है। (ये भी पढ़ें: सौरव गांगुली की बायोपिक के लिए राजकुमार राव ने कसी कमर, 2026 की शुरुआत में फ्लोर पर जाएगी फिल्म)
Image Source: Rajkummar Rao Instagram
ये होगा सौरव गांगुली की बायोपिक का टाइटल
राजकुमार राव एक बार फिर अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इस फिल्म में एक्टर सौरव गांगुली का रोल निभाने वाले हैं। अब इस फिल्म से जुड़ी एक बड़ी जानकारी सामने आ गई हैं। ये जानकारी राजकुमार राव ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से दी है। राजकुमार राव ने अभी हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल से दो तस्वीरें शेयर की है। जिसमें एक्टर ने फिल्म को लेकर बड़ा खुलासा किया है। राजकुमार राव ने बुधवार शाम यानी 1 अप्रैल को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया और बताया कि उन्होंने इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म को लव रंजन प्रोड्यूस कर रहे हैं और विक्रमादित्य मोटवाने डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म का नाम दादा: द सौरव गांगुली स्टोरी (Dada: The Sourav Ganguly Story) है। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस खुशी से झूम उठे। (ये भी पढ़ें: Rajkummar Rao Movie: सौरव गांगुली की बायोपिक पर लव रंजन ने दिया बड़ा अपडेट, कहा- 'अब हम बहुत जल्द...')
दादा के नाम से जाने जाते हैं सौरव गांगुली
सौरव गांगुली अपने क्रिकेट करियर में दादा के नाम से काफी फेमस रहे हैं। सौरव गांगुली का बैटिंग स्टाइल, कप्तानी और पर्सनैलिटी काफी दमदार रही है। सौरव गांगुली को टीम इंडिया के सफल कैप्टन माना जाता है। सौरव गांगुली के अंदाज को लोग आज भी काफी पसंद करते हैं।
टोस्टर में नजर आएंगे राजकुमार राव
एक्टर राजकुमार राव सौरव गांगुली की बायोपिक के अलावा अपनी अपकमिंग फिल्म टोस्टर में भी धमाल मचाने वाले हैं। फिल्म टोस्टर 15 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है।
