बॉलीवुड

Cocktail 2: समंदर किनारे शाहिद कपूर और कृति सेनॉन शूट करेंगे फिल्म का गाना, फैन्स के बीच साबित होगा जबरदस्त ट्रैक!

Shahid Kapoor and Kriti Sanon's Cocktail 2: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor ) और एक्ट्रेस कृति सेनॉन (Kriti Sanon) काफी दिनों से फिल्म 'कॉकटेल 2' (Cocktail 2) की शूटिंग करने में व्यस्त हैं। अब जो ताजा जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक इस मूवी का एक रोमांटिक गाना शाहिद-कृति पर फिल्माया जाएगा।

Image

Images Source: IMDb

Shahid Kapoor and Kriti Sanon's Cocktail 2: मशहूर डायरेक्टर होमी अदजानिया ने फिल्म 'कॉकटेल 2' (Cocktail 2) बनाने की बड़ी घोषणा की थी। इस मूवी की शूटिंग भी मेकर्स ने शुरू कर दी है। 'कॉकटेल 2' के लिए मेकर्स ने शाहिद कपूर (Shahid Kapoor ), कृति सेनॉन (Kriti Sanon) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की तिकड़ी को चुना है। शाहिद कपूर और कृति सेनॉन की इटली में चल रही फिल्म 'कॉकटेल 2' की शूटिंग से पिक्स भी सामने आई थीं। अब जो ताजा जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक इस मूवी के लिए समुद्र तटों पर एक शानदार गाना फिल्माया जाएगा।

शाहिद-कृति पर फिल्माया जाएगा 'कॉकटेल 2' का नया गाना

मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक शाहिद कपूर और कृति सेनॉन पर यह गाना फिल्माया जाएगा. पोर्टल से जुड़े सूत्र के अनुसार यह गाना शाहिद कपूर और कृति सेनॉन को लेकर केवल एक स्टनिंग नंबर नहीं होगा यह ओरिजिनल कॉकटेल की वाइब को भी मैच करता दिखाई देगा। उम्मीद है कि मेकर्स सितंबर महीने के आखिरी हफ्ते के अंदर इस गाने की शूटिंग को पूरा कर लेंगे। एक बार इटली का शेड्यूल पूरा होने के बाद कास्ट और क्रू मुंबई वापस लौट आएंगे।

कहा जा रहा है कि 'कॉकटेल 2' की शूटिंग का दूसरा शेड्यूल इसी साल दिवाली के बाद शुरू कर दिया जाएगा। फिल्म में शाहिद कपूर और कृति सेनॉन की जोड़ी को बड़े परदे पर देखने के लिए फैन्स भी बेताब हैं। इस मूवी में रश्मिका मंदाना को भी अहम रोल में देखा जाएगा। वहीं दूसरी ओर फिल्म 'कॉकटेल' की बात करें तो इसमें दीपिका पादुकोण, डायना पेंटी और सैफ अली खान सहित कई कलाकार अहम रोल में नजर आए थे।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article