Cocktail 2: दीपिका पादुकोण के 'वेरोनिका' किरदार से हुई तुलना पर Kriti Sanon ने किया रिएक्ट, बोलीं 'लोगों की अक्सर...'

Kriti Sanon On Compared with Deepika Padukone: 'कॉकटेल' में दीपिका पादुकोण द्वारा निभाए गए वेरोनिका के किरदार से हो रही तुलना पर अब कृति सेनॉन ने चुप्पी तोड़ दी है। एक्ट्रेस ने दोनों को एकदम अलग बताया है।

Kriti Sanon On Compared with Deepika Padukone: होमी अदजानिया के निर्देशन में बनी फिल्म 'कॉकटेल 2' में शाहिद कपूर, कृति सेनॉन और रश्मिका मंदाना की तिकड़ी बड़े परदे पर नजर आ रही है। खास बात यह है कि 'कॉकटेल 2' 2012 की ओरिजिनल फिल्म से बिल्कुल अलग है। दोनों ही फिल्मों में कोई कनेक्शन नहीं है। इसके बाद भी एली के रोल में नजर आ रहीं कृति सेनॉन (Kriti Sanon) के लुक और उनके स्टाइलिश फैशन सेंस की तुलना दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) द्वारा निभाए गए आइकॉनिक किरदार वेरोनिका से लगातार की जा रही है। 'कॉकटेल 2' को बड़े परदे पर देखने के बाद से ही क्रिटिक्स और दर्शक ऑनलाइन चर्चा कर रहे हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान कृति सेनॉन ने दीपिका से हुई तुलना पर रिएक्शन देते हुए कहा कि एली बिल्कुल अलग किरदार है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी की खबरों की Samantha Ruth Prabhu ने की पुष्टि, बोलीं 'मुझे मैटरनिटी लीव...')

Kriti Sanon On Compared with Deepika Padukone

दीपिका पादुकोण से हुई तुलना पर बोलीं कृति सेनॉन

वेरोनिका से हो रही तुलना पर कृति सेनॉन ने तोड़ी चुप्पी

फिल्मफेयर को दिए इंटरव्यू के दौरान कृति सेनॉन से जब पूछा गया कि वो ओरिजिनल फिल्म 'कॉकटेल' के कौन से किरदार को निभाना पसंद करेंगी, तो एक्ट्रेस ने कहा कि वो वेरोनिका को निभाना पसंद करेंगी। वेरोनिका का किरदार ऐसा था, जिसमें "काफी गहराई और दर्द" था। कृति सेनॉन आगे कहा कि वो ऐसा किरदार था, जिसमें कई परतें थीं। एक्ट्रेस ने इसे उस समय के हिसाब से थोड़ा हटकर और दमदार रोल बताया। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Cocktail 2 Box office Collection: 100 करोड़ी होने से 4 कदम दूर है शाहिद-कृति और रश्मिका की फिल्म, देखें आंकड़े)

दीपिका पादुकोण के वेरोनिका किरदार से हुई तुलना पर भी कृति सेनॉन ने रिएक्शन देते हेउ कहा कि एली और वेरोनिका दोनों ही एकदम अलग हैं। मैं ऐसा किरदार क्यों प्ले करूंगी, जिसे दीपिका पादुकोण ने पहले ही निभाया हो? इस बात का कोई मलतब नहीं है। कृति ने यह कहा कि 'कॉकटेल 2' एक फ्रेश स्टोरी है। एली की खुद की एक पर्सनालिटी है और वो वेरोनिका से बहुत अलग भी है।

End of Feed