बॉलीवुड

Cirkus Box office Collection Day 1: बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी सर्कस, ओपनिंग डे की कमाई सुनकर रह जाएंगे हैरान

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 24, 2022, 03:13 PM IST

Cirkus Box office Collection Day 1: रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म सर्कस (Cirkus) बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है। रोहित शेट्टी की इस फिल्म ने दर्शकों को निराश कर दिया। फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कुछ खास नहींं रहा। आइए जानते हैं फिल्म ने ओपनिंग डे पर कितना कलेक्शन किया।

Image

cirkus box office collection (credit pic: instagram)

Cirkus Box office Collection Day 1: रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म सर्कस (Cirkus) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। फैंस को जितना रोहित शेट्टी की फिल्म से उम्मीद थी उतनी पसंद नहीं आई। फिल्म ने उम्मीद के मुकाबले बॉक्स ऑफिस पर वैसा प्रदर्शन नहीं किया। फिल्म ने अपने पहले दिन 6 से 6. 50 करोड़ रुपये की कमाई की है। सर्कस के ओपनिंग डे पर 1000 से ज्यादा स्क्रीन्स पर शो लगाए गए थे। शोज में केवल 12 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी रेट दर्ज कराया है जो कि काफी निराशजनक है। बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद जताई जा रही थी कि फिल्म 15 करोड़ का बिजनेस कर सकती हैं। लेकिन ऐसा नहीं हुआ है।

पीवीआर, आइनॉक्स और Cinepolis ने 3.20 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। सभी चेनस ने टोटल बिजनेस में 50 प्रतिशत का मुनाफा दिया है। पीवीआर ने 1.50 करोड़ रुपये बिजनेस किया और आइनॉक्स और Cinepolis ने 1.70 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है।

सर्कस का फर्स्ट डे रहा निराशाजनक प्रदर्शन

रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ जैकलीन फर्नांडिस, पूजा हेगड़ समते कई कलाकार मुख्य भूमिक में हैं। ये फिल्म कल यानी 23 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। रोहित शेट्टी का कहना था कि ये फिल्म गोलमाल के दर्शकों को बेहद पसंद आएगी। सोशल मीडिया पर फैंस ने रिएक्शन देते हुए फिल्म को बोरिंग बताया है। दर्शकों को रणवीर सिंह की इस फिल्म से काफी उम्मीदे थी। इस साल एक्टर की तीनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। सर्कस से पहले रणवीर की जयेशभाई जोरदार रिलीज हुई थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं चल पाई। इसके अलावा रणवीर की 83 रिलीज हुई थी। ये फिल्म लॉकडाउन के दौरान रिलीज हुई थी। 83 ने बॉक्स ऑफिस पर 109 करोड़ का बिजनेस किया था।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article