बॉलीवुड

Zarine Khan Death: जायेद खान की मां जरीन खान ने दुनिया को कहा अलविदा, 81 की उम्र में ली अंतिम सांस

Zarine Khan Death News: फिल्म निर्माता संजय खान की पत्नी और एक्टर जायेद खान की मां जरीन खान का निधन हो गया। आज सुबह यह खबर मीडिया में सामने आई। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से बीमार चल रही थी। परिवार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Image

Image Source: x

Zarine Khan Death News: दिग्गज अभिनेता और फिल्म निर्माता संजय खान की पत्नी जरीन खान( Zarine Khan) का शुक्रवार, 7 नवंबर को मुंबई स्थित उनके घर पर निधन हो गया। वे 81 वर्ष की थीं और पिछले कुछ समय से उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रही थीं। जरीन खान के परिवार में उनके पति संजय खान( Sanjay Khan) और बच्चे सुज़ैन खान, सिमोन अरोड़ा, फराह अली खान, और ज़ायेद खान( Zayed Khan) शामिल हैं। परिवार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

क्लासिक फिल्मों से इंटीरियर डिज़ाइन तक का सफर

जरीन खान ने अपने करियर की शुरुआत बॉलीवुड फिल्मों से की थी और वे ‘तेरे घर के सामने’ और ‘एक फूल दो माली जैसी क्लासिक फिल्मों में नज़र आईं थी । साल 1966 में उन्होंने फिल्म निर्माता संजय खान से शादी की थी। यह जोड़ी अपने मजबूत रिश्ते और गहरे प्यार के लिए जानी जाती थी जरीन अपने पति संजय खान की जिंदगी में उनकी ताकत बनकर रहीं। उन्होंने हर मुश्किल वक्त में उनका साथ दिया — खासकर जब 1990 में ‘द स्वॉर्ड ऑफ़ टीपू सुल्तान’ के सेट पर लगी आग के दौरान, जब संजय खान गंभीर रूप से झुलस गए थे।

जरीन खान के सोशल मीडिया अकाउंट पर नजर डाले तो, आखिरी बार उन्होंने अपने जन्मदिन पर पोस्ट शेयर की थी। जिसमें वह केक के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में जरीन एकदम खुश नजर आ रही हैं।

बता दें कि एक्टिंग से दूर होकर, जरीन खान ने इंटीरियर डिज़ाइनिंग के क्षेत्र में कदम रखा था और अपने बेहतरीन स्टाइल सेंस और डिजाइनिंग के लिए उन्हें काफी पसंद किया जाता था। उन्होंने “Family Secrets: The Khan Family Cookbook” नाम से एक कुकबुक भी लिखी थी, जिसमें खान परिवार की पारंपरिक रेसिपीज़ शामिल थीं। जरीन जन्म से पारसी थीं और उनका संजय खान से इन्टरकास्ट शादी करना उस दौर में काफी चर्चा में रहा था। वे बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन ( Hrithik Roshan) की एक्स सास भी थीं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article