बॉलीवुड

Dharmendra Death : चल बसे बॉलीवुड के 'ही-मैन' धर्मेंद्र, 89 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Dharmendra Death : बॉलीवुड का चमकता सितारा धर्मेंद्र अब आसमान की गहराई में खो गया है। 89 की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। अभिनेता धर्मेंद्र अब इस दुनिया में नहीं रहे, उनकी मौत की खबर ने फैंस की आत्मा को आघात कर दिया है। आज का दिन हिन्दी सिनेमा के लिए दर्द दे गया।

Image

Dharmendra Died at the age of 89:

Dharmendra Died at the age of 89: बॉलीवुड इंडस्ट्री ने अपना नायाब हीरा धर्मेंद्र को खो दिया। सिनेमा के ही-मैन धर्मेंद्र, 89 की उम्र में दुनिया से चले गए। कुछ दिन पहले ही उन्हें हॉस्पिटल से छुट्टी मिली थी और वह घर लौटे थे। लेकिन, 12 दिन बाद उनके घर के बाहर एम्बुलेंस को देखा गया, जिसके बाद फैंस की सांसे अटक गई थी। धर्मेंद्र उम्र संबंधी समस्या के चलते अक्सर ट्रीटमेंट पर रहते थे। हालांकि पिछले कुछ दिनों से उनकी हालत नाजुक बताई जा रही थी, उन्हें वेन्टीलेटर पर शिफ्ट कर दिया गया था। जिंदगी की इस जंग से लड़ते-लड़ते वह इस दुनिया को अलविदा कह गए। धर्मेंद्र देओल फिल्म इंडस्ट्री का वो सितारा थे, जिन्होंने जनता के दिल में असली एक्टिंग की आग को जलाया था। धर्मेंद्र देओल की मौत से केवल उनका परिवार या फैंस ही नहीं बल्कि पूरे देश का माहौल मातम में डूब गया है। आज सिनेमा ने एक ऐसा सितारा खो दिया, जो फिर कभी दोबारा जन्म नहीं ले सकता।

धर्मेंद्र देओल ( Dharmendra) इंडस्ट्री की जान-शान और अभिमान थे। उनके जाने की खबर ने केवल फैंस को ही नहीं बल्कि उनके परिवार और इंडस्ट्री के लोगों को तोड़कर रख दिया। हाल ही में उनके घर के बाहर पूरे परिवार को एकसाथ देखा गया। एम्बुलेंस के साथ-साथ उनके दोनों बेटे सनी देओल( Sunny Deol) -बॉबी देओल( Bobby Deol) , उनकी बेटियां, दोनों पत्नियां, पोते और पोतियां जाते नजर आए।

Dharmendra Death

Dharmendra Death

धर्मेंद्र का फिल्मी करियर

बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र ने फिल्मी दुनिया में अपनी अमिट पहचान बनाई थी। उन्होंने फिल्म 'दिल भी तेरा हम भी तेरे' से सिनेमा की दुनिया में कदम रखा था, जो कि 1960 में रिलीज हुई थी। उनकी सुपरहिट फिल्मों की बात करें तो इस लिस्ट में 'धर्मवीर', 'यादों की बारात', 'शोले', 'ड्रीम गर्ल', 'मेरा गांव मेरा देश', 'नौकर बीवी का' और 'लोफर' जैसी मूवीज शामिल हैं। धर्मेंद्र ने एक्टिंग के साथ-साथ विजयता फिल्म्स की शुरुआत कर कई फिल्में भी प्रोड्यूस की थीं, जिसमें 'बेताब' से लेकर 'बरसात' तक शामिल हैं।
archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article