Sunny deol Video: बॉलीवुड स्टार सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। ये फिल्म हाल ही में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई है। मूवी को लोग दिल खोलकर प्यार दे रहे है। बॉक्स ऑफिस पर बॉर्डर 2 का सिक्का चल रहा है। दुनियाभर में सनी देओल की इस मूवी ने 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस क्लिप को देखकर लोग गदगद हो गए हैं। आइए नजर डालते है इस क्लिप पर...
वरुण धवन ने छुए सनी देओल के पैर
विरल भियानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जिसपर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे है। इस क्लिप में पहले वरुण घवन सनी देओल के पैर छूते नजर आ रहे हैं। इसके बाद अहान शेट्टी ने भी सनी देओल से आशीर्वाद लिया है। वहीं सनी देओल ने भी दोनों को गले लगाया है। इस क्लिप पर सभी की नजरें टिक गई है। एक यूजर ने लिखा, 'बहुत अच्छे संस्कार है वरुण और अहान के' दूसरे यूजर ने लिखा, 'सनी देओल की फिल्म देखने लायक है।'
सनी देओल की अपकमिंग फिल्म
बताते चलें कि बॉलीवुड स्टार सनी देओल की एक से एक फिल्में रिलीज होने वाली है। इस लिस्ट में फिल्म इक्का का नाम शामिल है। इस मूवी में सनी देओल के साथ अक्षय खन्ना भी नजर आएंगे। इसके अलावा आमिर खान की फिल्म लाहौर 1947 में भी सनी देओल धमाल मचाने वाले हैं। ये मूवी 13 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। इसके आसपास बैटल ऑफ गलवान भी रिलीज हो रही है। ऐसे में सनी देओल और सलमान खान की मूवी के बीच टक्कर देखने को मिलेगी। फैंस इन दोनों मूवीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
