Sunny Deol Fans tractor Convoy: ऐसा लगता है कि धुरंधर के बाद बॉर्डर 2 भी बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी। सोशल मीडिया पर जिस तरह फिल्म का माहौल बन चुका है उस हिसाब से तो फिल्म पहले दिन धांसू कमाई करने वाले हैं। सभी लोगों की जुबां पर बस सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 का नाम है। जब फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था तब से ही लोग फिल्म के लिए एक्साइटेड हो गए हैं। वैसे भी सनी पाजी की फिल्मों के लिए लोग बेकरार रहते हैं। इस बीच एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर बॉर्डर 2 के मेकर्स के चेहरे पर पक्का स्माइल आ जाएगी।
pic credit- viral bhayani
ये भी पढ़ें- बॉर्डर 2 के मेकर्स को लगा 440 वोल्ट का झटका
ट्रैक्टर पर सवार होकर बॉर्डर 2 देखने निकले सनी पाजी के फैंस
बॉलीवुड एक्टर सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की फिल्म बॉर्डर 2 कल रिलीज होने वाली है। हालांकि आज भी लोग फिल्म को देखने के लिए बेकरार हो गए हैं। विरल भियानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जो कि इंटरनेट पर लोगों के बीच अब चर्चा का विषय बन गया है। इस क्लिप में सनी देओल के फैंस रिलीज से पहले ही ट्रैक्टर पर सवार होकर सिनेमाघरों की तरफ निकल गए हैं। इस क्लिप पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'अब तो धुंरधर का रिकॉर्ड टूटने वाला है।' दूसरे यूजर ने लिखा, ' फिल्म पक्का 1000 करोड़ कमाने वाली है।' इस तरह से लोग मूवी पर प्यार बरसा रहे हैं।
इन देशों में नहीं रिलीज होगी बॉर्डर 2
एक ऐसी खबर सामने आई है कि जिससे बॉर्डर 2 के मेकर्स को थोड़ी सी टेंशन हो गई है। बॉलीवुड हंगामा को एक सूत्र ने बताया कि बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और यूएई में फिल्म रिलीज नहीं होगी। इस इलाके में 'एंटी-पाकिस्तान' कंटेंट वाली फिल्मों को अक्सर रिलीज नहीं मिलती। 'बॉर्डर 2' की टीम ने कोशिश की थी, लेकिन सफलता नहीं मिली। रिलीज से एक दिन पहले भी उम्मीद कम है। सूत्र ने आगे कहा कि हाल ही में 'धुरंधर' भी इसी इलाके रिलीज नहीं हुई थी। लेकिन 'बॉर्डर 2' के मेकर्स इस बात से परेशान नहीं हैं। अगर फिल्म दर्शकों को पसंद आई तो कमाई की कोई सीमा नहीं रहेगी। जानकारों का ये मानना है कि बॉर्डर 2 भी बॉक्स ऑफिस पर मोटी कमाई करने वाली है।
