Border 2 Movie Release LIVE: सनी देओल की 'बॉर्डर 2' ने दूसरे दिन कमाए ₹36 करोड़,अब तक हुआ इतना कलेक्शन
Border 2 Movie Review Release in Hindi, Sunny Deol, Varun Dhawan, Diljit Dosanjh Film Border 2 Box Office Collection Live Updates: सनी देओल, वरुण धवन और अहान शेट्टी की फिल्म बॉर्डर 2 लंबे इंताजर के बाद 23 जनवरी को रिलीज हो रही है। इस फिल्म की कमाई के साथ-साथ रिव्यू को लेकर भी काफी चर्चा हो रही है। इस फिल्म में आपको लंबे समय के बाद सनी देओल का पुराना अवतार देखने को मिलने वाला है।
Border 2 Movie Release LIVE: सनी देओल की 'बॉर्डर 2' ने दूसरे दिन कमाए ₹36 करोड़,अब तक हुआ इतना कलेक्शन
बॉर्डर 2 मूवी बॉक्स ऑफिस डे 1 कलेक्शन प्रेडिक्शन
बॉर्डर 2 (Border 2) 23 जनवरी 2026 को रिलीज हो रही है, और ये पैट्रियॉटिक वॉर फिल्म होने के कारण रेपब्लिक डे वीकेंड पर अच्छी ओपनिंग करने की उम्मीद है। एक्सपर्ट्स और ट्रेड एनालिस्ट्स का अनुमान है कि फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन डे 1 पर ₹35-55 करोड़ के बीच रह सकता है। अगर एडवांस बुकिंग मजबूत रही और वर्ड ऑफ माउथ अच्छा हुआ, तो ₹50 करोड़ से ऊपर भी जा सकता है। फेस्टिवल और पैट्रियॉटिज्म का फायदा मिलेगा, लेकिन कॉम्पिटिशन भी है। कुल मिलाकर, ओपनिंग मजबूत रहने की पूरी संभावना है।
बॉर्डर 2 मूवी स्टार कास्ट
बॉर्डर 2 में स्टार कास्ट काफी धमाकेदार है। लीड रोल में सनी देओल (Sunny Deol), वरुण धवन (Varun Dhawan),दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) और अहान शेट्टी (Ahan Shetty) हैं। फीमेल कास्ट में मोना सिंह (Mona Singh), सोनम बजवा (Sonam Bajwa), मेधा राणा (Medha Rana) और आन्या सिंह (Anya Singh) हैं। ये फिल्म 1971 के युद्ध पर बेस्ड है, और अनुराग सिंह (Anurag Singh) डायरेक्ट कर रहे हैं।
बॉर्डर 2 मूवी ट्विटर रिएक्शन
बॉर्डर 2 का ट्रेलर और पोस्टर्स रिलीज होते ही ट्विटर (X) पर धमाल मच गया था। वरुण और दिलजीत के साथ अहान का कॉम्बिनेशन कमाल लग रहा है, एक्शन सीन धांसू हैं। मोना सिंह और सोनम बजवा की तारीफ हो रही है। #Border2 ट्रेंड कर रहा है, और लोग 23 जनवरी का इंतजार कर रहे हैं।
बॉर्डर 2 मूवी फर्स्ट डे फर्स्ट शो टाइमिंग
'बॉर्डर 2' 23 जनवरी 2026 को रिलीज हो रही है और फर्स्ट डे फर्स्ट शो (मॉर्निंग शो) सुबह 6 बजे से शुरू होंगे। ज्यादातर थिएटर्स में 6:00 AM, 7:00 AM, 8:00 AM और 9:00 AM के स्लॉट्स होंगे, खासकर मेट्रो सिटीज (मुंबई, दिल्ली, बैंगलोर) में। पैट्रियॉटिक फिल्म होने के कारण मॉर्निंग शोज में भीड़ रहने की उम्मीद है। एडवांस बुकिंग 19 जनवरी से शुरू हो चुकी है और कई थिएटर्स में 6 AM शो पहले ही हाउसफुल होने लगे हैं। नॉन-मेट्रो शहरों में भी 7:00 AM से शो शुरू होंगे।
