Bobby Deol on Their Sons Debut: 90 के दशक के जाने-माने एक्टर बॉबी देओल फिल्म 'एनिमल' और 'आश्रम' सीरीज की सफलता के बाद से बॉलीवुड में छाए हुए हैं। इन दोनों फिल्मों की सक्सेस के बाद से ही इंडस्ट्री में मौजूद बड़े-बड़े डायरेक्टर्स बॉबी देओल (Bobby Deol) संग काम करने को बेताब हैं। खुद की एक अलग पहचान बनाने के बाद बॉबी देओल से जब उनके बच्चों आर्यमन देओल (Aryaman Deol) और धरम देओल (Dharam Deol) के बॉलीवुड डेब्यू के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस बात पर चुप्पी तोड़ी है।
इंस्टेंट बॉलीवुड से बात करते हुए बॉबी देओल ने लोगों से मिले प्यार का आभार व्यक्त किया। जब बॉबी देओल से उनके बच्चों (आर्यमन देओल-धरम देओल) के बॉलीवुड डेब्यू के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'वो मेहनत कर रहे हैं, असिस्ट कर रहे हैं डायरेक्टर्स को और फोटोग्राफर्स को और सीख रहे हैं, समझ रहे हैं।' बॉबी देओल ने आगे कहा, 'मैंने कहा पढ़ो, आप कुछ और करो लेकिन मैं ये नहीं कह रहा कि आप कुछ और ही करो। मैंने उनकी कभी रोका नहीं कि एक्टर्स बनना है तो बनो। मैं ये नहीं बोला की मत बनो।'
वर्कफ्रंट की बात करें तो बॉबी देओल को आने वाले दिन में फिल्म 'अल्फा' में देखा जाएगा। यशराज बैनर के तले बन रही इस मूवी में बॉबी देओल के साथ आलिया भट्ट और शरवरी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। उम्मीद को जा रही है कि फिल्म इस साल क्रिसमस के खास मौके पर रिलीज हो सकती है। इसके अलावा बॉबी देओल को लास्ट बार वेब सीरीज 'आश्रम 4' में देखा गया था।
