बॉलीवुड

YRF की स्पाई यूनिवर्स में हुई Bobby Deol की एंट्री, आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की फिल्म में बनेंगे विलेन

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 28, 2024, 02:58 PM IST

एनिमल के रिलीज के बाद बॉबी देओल आदित्य चोपड़ा की स्पाई यूनिवर्स फिल्म में नजर आने वाले हैं। एक्टर स्पाई यूनिवर्स फिल्म में विलेन का रोल प्ले करेंगे। इस फिल्म में बॉबी के साथ आलिया भट्ट और शरवरी वाघ मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। आइए जानते हैं फिल्म की शूटिंग कब तक शुरू होगी?

Image

Bobby Deol (credit Pic: Instagram)

बॉबी देओल के सितारे बुलंदियों पर है। एनिमल में उनके काम को लोगों ने खूब पसंद किया था। एक्टर के पास कई फिल्में पाइपलाइन में हैं। एक्टर आदित्य चोपड़ा की स्पाई यूनिवर्स में शामिल होंगे। एक्टर स्पाई यूनिवर्स में विलेन का रोल प्ले करेंगे। इस फिल्म में बॉबी के साथ आलिया भट्ट और शरवरी वाघ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। आलिया स्पाई एजेंट के रोल में होंगी। फिल्म का निर्देशन शिव रावेल ने किया है। हालांकि अभी तक इस फिल्म के नाम का खुलासा नहीं हुआ है।

एनिमल के बाद एक्टर के लिए बड़ा प्रोजेक्ट होने वाला है। सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार, आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की स्पाई मूवी में बॉबी खतरनाक लुक में नजर आएंंगे। एक्टर के साथ सभी तरह के पेपर वर्क कंप्लीट हो गया है। इस फिल्म की शूटिंग इस साल के आखिरी महीनों में शुरू होगी।

दमदार लुक में नजर आएंगे बॉबी देओल

बॉबी इस फिल्म में यूनिक कैरेक्टर में नजर आएंगे। रणबीर के बाद बॉबी आलिया के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। फिल्म की स्टार कास्ट काफी दमदार है। बॉबी आलिया को कड़ी टक्कर देंगे। आदित्य चोपड़ा और शिव रावल की फिल्म को देखकर दर्शक हैरान होने वाले हैं। ये वाईआरएफ की सातवीं फिल्म है। एक था टाइगर, टाइगर जिंदा है, वॉर, पठान, टाइगर 3 और वॉर 2 बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है। कई फिल्में रिलीज होने वाली है।

वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो बॉबी देओल सूर्या की कंगुवा में दिखाई देंगे। फिल्म से उनका फर्स्ट लुक आउट हो गया। इस फिल्म से एक्टर तेलुगु फिल्म में डेब्यू करने वाले हैं। इसके अलावा भी एक्टर के पास साउथ के कई बड़े प्रोजेक्ट है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article